Mallikarjun Kharge का दावा, 2024 का चुनाव जीतेंगे न्याय योद्धा, Rahul Gandhi बोले- सहो मत, डरो मत

Kharge rahul
ANI
अंकित सिंह । Jan 12 2024 6:34PM

खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि लोकतंत्र के संकल्प से विचलन का कोलाहल पराजित होगा! "न्याय योद्धा" 2024 का चुनाव जीतेंगे। जनता की शक्ति प्रबल होगी! इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र, गोवा, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के एआईसीसी समन्वयकों के साथ लोकसभा चुनावों के लिए उपयोगी चर्चा की।

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के अपने-अपने दावे हैं। इंडिया गठबंधन भी भाजपा का मुकाबला करने के लिए अपनी तैयारी में छुट्टी हुई है। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस सबसे बड़े पार्टी है। इन सबके बीच कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाला जा रहा है जिसका नेतृत्व खुद राहुल गांधी करेंगे। इस भारत जोड़ो यात्रा अगले कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। इन सब के बीच आज मल्लिकार्जुन खड़गे जो कि कांग्रेस के अध्यक्ष है, उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि 2024 का चुनाव न्याय योद्धा जीतेंगे। 

इसे भी पढ़ें: शनिवार को INDIA गठबंधन की वर्चुअल बैठक, शामिल होंगे शीर्ष नेता, नीतीश कुमार को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि लोकतंत्र के संकल्प से विचलन का कोलाहल पराजित होगा! "न्याय योद्धा" 2024 का चुनाव जीतेंगे। जनता की शक्ति प्रबल होगी! इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र, गोवा, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के एआईसीसी समन्वयकों के साथ लोकसभा चुनावों के लिए उपयोगी चर्चा की। सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि  भाजपा द्वारा ध्यान भटकाने के नैरेटिव की वजह से, कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दे नहीं छोड़ेगी। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 2024 में हमारा मुद्दे केवल ये हैं कि — मोदी सरकार ने बेरोज़गार युवाओं के लिए क्या काम किया? महंगाई के बारे में क्या कदम उठाए? बॉर्डर पर चीनी घुसपैठ पर क्या बोला? हमें दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्ग और समाज के ग़रीब तबके की चिंता है, जो भाजपा को नहीं है। वहीं, राहुल गांधी ने वीडियो साझा करते हुए कहा कि हम पहुंचेंगे हर घर तक, न्याय का हक़, मिलने तक! गली, मोहल्ला, संसद तक न्याय का हक़, मिलने तक! सहो मत...डरो मत!

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: बिहार में 17 सीटों से कम पर कोई समझौता नहीं, JDU ने किया साफ

कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत मणिपुर की राजधानी इंफाल की बजाय 14 जनवरी को राज्य के थौबल जिले के एक निजी मैदान से होगी। कांग्रेस के मणिपुर अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने कहा कि इंफाल के हट्टा कांगजेइबुंग मैदान से यात्रा शुरू करने की अनुमति मांगी गई थी लेकिन राज्य सरकार ने कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी। इस कारण अंतिम क्षण में कार्यक्रम स्थल में बदलाव करना पड़ा जो पूर्वनियोजित स्थल से 34 किलोमीटर दूर है। उन्होंने कहा, हमने दो जनवरी को राज्य सरकार को प्रस्ताव दिया था कि इंफाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हट्टा कांगजेइबुंग मैदान से हरी झंडी दिखाए जाने की अनुमति दी जाए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़