UGC NET पेपर रद्द मामले के बाद खड़गे और प्रियंका गांधी भड़के, शिक्षा मंत्री पर साधा निशाना

mallikarjun kharge
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Jun 20 2024 10:21AM

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी शिक्षा मंत्रालय को आड़े हाथों लिया है। इस मामले पर प्रियंका गांधी ने शिक्षा मंत्रालय के आदेश के बाद सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस मामले पर जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

यूजीसी नेट पेपर को गृह मंत्रालय के फैसले के बाद रद्द कर दिया गया है। नेट का पेपर रद्द होने के बाद कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने सवाल उठने शुरू किए हैं। कांग्रेस ने इस मामले पर शिक्षा मंत्री को जिम्मेदारी लेने को भी कहा है। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नहीं मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में हुई कथित अनियमित्ताओं को लेकर भी सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीट परीक्षा पर कब चर्चा करने आएंगे। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी शिक्षा मंत्रालय को आड़े हाथों लिया है। इस मामले पर प्रियंका गांधी ने शिक्षा मंत्रालय के आदेश के बाद सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस मामले पर जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया, ‘‘नीट परीक्षा कब रद्द होगी?’’ खरगे ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी, अपनी सरकार की धांधली और नीट परीक्षा में पेपर लीक को रोकने की जिम्मेदारी लीजिए।’’ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।  

 

जाने कांग्रेस पार्टी ने क्या कहा 

इस मामले पर कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी के अगवाई वाली सरकार युवाओं के भविष्य को अंधकार में डाल रही है। यह मामला पूर्ण तरीके से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाला है। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया जिसमें लिखा कि देश के विभिन्न शहरों में यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित की गई थी। अब पेपर लीक होने के संदेह के बाद परीक्षा को रद्द किया गया है। नीट पेपर के बाद नेट का पेपर भी लीक हो गया है। मोदी सरकार पेपर लीक सरकार है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़