पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे केजरीवाल

Kejriwal to participate in Aam Aadmi Party tricolor yatra in PunjabJalandhar

दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को पंजाब के जालंधर में अपनी पार्टी की तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेंगे। केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट किया कि देशभक्ति के माहौल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को पंजाब के जालंधर में अपनी पार्टी की तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेंगे। केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट किया कि देशभक्ति के माहौल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने जालंधर के लोगों से बड़ी संख्या में उनके साथ शामिल होने की अपील की।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स 166 अंक और टूटा, निफ्टी 17,350 अंक से नीचे उतरा 

केजरीवाल ने ट्वीट किया, कल जालंधर में तिरंगा यात्रा में शामिल होउँगा। सभी जालंधरवासियों से अपील है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं। हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय के साथ देशभक्ति के माहौल में जालंधर की सड़कों पर निकलेगी तिरंगा यात्रा। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी आप कांग्रेस को पराजित कर सत्ता पर काबिज होने की कोशिश कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़