कटारिया चंडीगढ़ पहुंचे, बुधवार को पंजाब के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे

Gulab Chand Kataria
ANI

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पुरोहित ने फरवरी में इस्तीफा दे दिया था।

पंजाब के नवनियुक्त राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया बुधवार को राजभवन में एक समारोह में पद की शपथ लेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचने पर राजभवन में पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा ने शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कटारिया और उनकी पत्नी अनीता कटारिया का स्वागत किया। वह बनवारीलाल पुरोहित की जगह लेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पुरोहित ने फरवरी में इस्तीफा दे दिया था।

पंजाब का राज्यपाल नियुक्त होने से पहले कटारिया (79) असम के राज्यपाल थे। राजस्थान के उदयपुर से ताल्लुक रखने वाले कटारिया राज्य सरकार में गृह मंत्री रह चुके हैं और राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़