‘बिहार में जंगलराज, लॉ एंड ऑर्डर संभाल नहीं पा रही नीतीश सरकार’, CM पर राबड़ी देवी का वार

राबड़ी देवी ने कहा कि होली के दौरान 2 दिनों में 22 हत्याएं हो गई। सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सुशासन का जंगल राज बन गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नीतीश सरकार लॉ एंड ऑर्डर संभाल नहीं पा रही, राज्य में रोज हत्याएं हो रहीं है।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने अन्य पार्टी विधायकों के साथ विभिन्न मांगों को लेकर बिहार विधान परिषद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। राबड़ी देवी ने कहा कि सुशासन की सरकार में बिहार में हर दिन हत्या, बलात्कार, चोरी हो रही है। इसे रोकने की ताकत सरकार के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि होली के दौरान 2 दिनों में 22 हत्याएं हो गई। सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सुशासन का जंगल राज बन गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नीतीश सरकार लॉ एंड ऑर्डर संभाल नहीं पा रही, राज्य में रोज हत्याएं हो रहीं है।
इसे भी पढ़ें: बिहार में कांग्रेस का दलित कार्ड! जानें अखिलेश प्रसाद को हटाकर राजेश कुमार को क्यों बनाया प्रदेश अध्यक्ष
इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा कथित तौर पर आईआईएमआर और बीज उत्पादन केंद्र को बिहार से कर्नाटक स्थानांतरित करने को लेकर चुनाव से पहले राज्य की सियासत तेज हो गई है। पूरे मामले को लेकर विपक्ष सत्तारूढ़ एनडीए सरकार पर हमलावर है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने फिर एक बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार के सीएम को इसकी जानकारी थी, तो क्या उन्होंने पीएम और कृषि मंत्री से बात की?
इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी बोले, वाणिज्य-कर विभाग में 460 अतिरिक्त पदों का सृजन, व्यापार करना होगा आसान
एनडीए सरकार पर वार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि उनका बिहार से पलायन रोकने का कोई इरादा नहीं है; वे इसे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। यहां तक कि गिरिराज सिंह ने भी इस बारे में तभी बात की जब मैंने इस बारे में ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से किसी ने भी इस कदम का विरोध नहीं किया। बिहार को 'पैर पकड़वा मुख्यमंत्री' की जरूरत नहीं है। बिहार को एक ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जिसके पास दूरदृष्टि हो और जो निडर होकर बिहार को आगे ले जा सके। यही डबल इंजन सरकार की हकीकत है। नीतीश कुमार को अपनी कुर्सी के अलावा किसी चीज की परवाह नहीं है।
अन्य न्यूज़