Madhya Pradesh में बोले JP Nadda, मोदी के नेतृत्व में देश कर रहा विकास, कांग्रेस पर प्रहार

nadda
X @ BJP
अंकित सिंह । Nov 3 2023 1:23PM

नड्डा ने कहा कि पहले सरकारें आती थीं और वह सरकारें जनता की सरकारें नहीं होती थीं। वह किसी जाति की, वर्ग की, परिवार की सरकार होती थी। ऐसी सरकारें सिर्फ अपना सोचती थीं, समाज का नहीं सोचती थीं।

मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा ने राज्य में अपना प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रीवा के त्योंथर में सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम उस पार्टी की संस्कृति से नहीं आते हैं, जो झूठे वादे करके, गुमराह करके, आपको छलावे में डालकर वोट लेते हैं। हम उस पार्टी की संस्कृति से आते हैं, जो पांच साल बाद अपना रिपोर्ट कार्ड देकर बताते हैं कि हमने आपके लिए क्या किया है। उन्होंने कहा कि 20 साल से कांग्रेस की सरकार 'महिला आरक्षण बिल' पर बैठी हुई थी, लेकिन कोई पूछने वाला नहीं था। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद में 'नारीशक्ति वंदन विधेयक' दो दिन के अंदर पास हो गया। अब महिलाओं के लिए संसद और विधानसभाओं में 33% सीटें आरक्षित होंगी।

इसे भी पढ़ें: BJP के केंद्रीय नेता दिनभर राज्यों में प्रचार करते हैं और शाम को दिल्ली में लोकसभा चुनावों में जीत की रणनीति पर काम करते हैं

नड्डा ने कहा कि पहले सरकारें आती थीं और वह सरकारें जनता की सरकारें नहीं होती थीं। वह किसी जाति की, वर्ग की, परिवार की सरकार होती थी। ऐसी सरकारें सिर्फ अपना सोचती थीं, समाज का नहीं सोचती थीं। लेकिन मोदी जी के ​आने बाद गांव, गरीब, शोषित, पड़ित, दलित, वंचित, युवा, महिला, किसान सभी को ताकत मिली है। उन्होंने कहा कि जो सरकार आपके अधिकार के 2 लाख मकान वापस कर दे, जल जीवन मिशन का 248 करोड़ रुपया वापस कर दे। ऐसी निकम्मी सरकार को मध्य प्रदेश में वापस नहीं आने देना है। उन्होंने लोगों से पूछा कि कांग्रेस के समय में आपको क्या मिला? 

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh में भाजपा को जीत का भरोसा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ को लेकर किया ये दावा

इसके जवाब में नड्डा ने कहा कि आपको कोयला घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, राष्ट्रमंडल घोटाला, 2जी घोटाला मिला। एक तरफ घोटालों की सरकार कांग्रेस पार्टी है और दूसरी तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास कर रहा भारत है। मैं कहना चाहता हूं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 13.50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। ये मैं नहीं कह रहा हूं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष कह रहा है कि भारत में अब अत्यधिक गरीबी 1% से भी कम है। भाजपा 2003 से मध्य प्रदेश में सत्ता में है, दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक की 15 महीने की अवधि को छोड़कर जब कमल नाथ ने कांग्रेस सरकार का नेतृत्व किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़