Madhya Pradesh में भाजपा को जीत का भरोसा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ को लेकर किया ये दावा

Ravi shankar prasad
ANI
अंकित सिंह । Nov 2 2023 6:22PM

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोग डबल इंजन सरकार (केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार) के फायदे जानते हैं। मप्र की सड़कें अच्छी स्थिति में हैं, जो शासन व्यवस्था की बात करती है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखेगी और इस महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में राजस्थान और छत्तीसगढ़ को कांग्रेस से छीन लेगी। एमपी में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के झूठे वादों के मुकाबले भाजपा सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों पर चुनाव लड़ा जा रहा है। मप्र की जनता जानती है कि स्थिरता के कारण भारी विकास हुआ है। भाजपा 2003 से मध्य प्रदेश में सत्ता में है, दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक की 15 महीने की अवधि को छोड़कर जब कमल नाथ ने कांग्रेस सरकार का नेतृत्व किया था।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर आखिर सिंधिया ने तोड़ दी चुप्पी, जवाब में ये क्या कह दिया?

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोग डबल इंजन सरकार (केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार) के फायदे जानते हैं। मप्र की सड़कें अच्छी स्थिति में हैं, जो शासन व्यवस्था की बात करती है।  रविशंकर प्रसाद ने एक्स पर लिखा कि मध्यप्रदेश चुनाव प्रवास के दौरान छिंदवाड़ा में प्रेस वार्ता कर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के विकास यात्रा के प्रमुख उपलब्धियों व ऐतिहासिक कार्यों को साझा किया। कांग्रेस द्वारा लगातार सनातन धर्म का अपमान कर तुष्टिकरण की राजनीति से मध्यप्रदेश की जनता आहत है और उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है। 

इसे भी पढ़ें: Delhi excise policy case: केजरीवाल ने ED को पत्र लिख समन वापस लेने की मांग की, चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश निकले

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित की है निश्चित रूप से मध्यप्रदेश की सम्मानित जनता डबल इंजन सरकार को पुनः आशीर्वाद देने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद, विकास और गरीब कल्याण को ध्येय में रखते हुए जन सेवा में समर्पित रहती है वही दूसरी ओर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल है जो भ्रष्टाचार में लिप्त हो कर तुष्टिकरण की राजनीति कर भारतीय संस्कृति और परंपरा का अपमान करती है। निश्चित रूप से मध्यप्रदेश की सम्मानित जनता पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए उत्साहित है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़