Jharkhand : माओवादियों ने चार वाहनों में आग लगाई, प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों पर हमला किया
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Sep 26 2023 8:44AM
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना चंदवा थाना क्षेत्र के चट्टी नदी पुल के पास हुई। उन्होंने बताया कि माओवादियों का एक समूह घटनास्थल पर पहुंचा और तीन भारी वाहनों तथा एक एसयूवी को आग के हवाले कर दिया।
झारखंड में रांची सीमा से सटे लातेहार के चंदवा में प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने सोमवार शाम एक रेलवे निर्माण स्थल पर कम से कम चार वाहनों को आग लगा दी और एक निजी कंपनी के कर्मचारियों पर हमला किया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना चंदवा थाना क्षेत्र के चट्टी नदी पुल के पास हुई। उन्होंने बताया कि माओवादियों का एक समूह घटनास्थल पर पहुंचा और तीन भारी वाहनों तथा एक एसयूवी को आग के हवाले कर दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, माओवादियों ने एक निजी कंपनी के कर्मचारियों पर हमला भी किया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़