अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ पुणे में प्राथमिकी दर्ज, नेहरू-गांधी परिवार पर बनाया था मानहानिकारक वीडियो

महाराष्ट्र में नेहरू-गांधी परिवार के खिलाफ मानहानिकारक वीडियो बनाने के आरोप में पायल रोहतगी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस की एक स्थानीय नेता की शिकायत के बाद अपराध शाखा ने मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 500 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया।
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में साइबर पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ नेहरू-गांधी परिवार के खिलाफ एक मानहानिकारक वीडियो बनाने और इसे सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस की एक स्थानीय नेता की शिकायत के बाद अपराध शाखा ने मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 500 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया।
इसे भी पढ़ें: बीवी के लिए गोल गप्पे लेकर आया पति, पत्नी ने गुस्से में कर ली आत्महत्या
शिकायत के अनुसार, अभिनेत्री ने एक अज्ञात व्यक्ति के साथ कथित तौर पर महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और गांधी परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में एक मानहानिकारक वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया। अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस नेता एवं पार्टी की पुणे इकाई की पदाधिकारी संगीता तिवारी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस में रोहतगी के खिलाफ शिकायत की।
अन्य न्यूज़