Delhi Metro: भरभराकर सड़क पर गिरा गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा, 3-4 लोग घायल

metro fall
ANI
अंकित सिंह । Feb 8 2024 12:32PM

डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय टिर्की ने बताया कि कम से कम 3 से 4 लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति मलबे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और मेट्रो स्टाफ मौके पर मौजूद हैं। घटना में केस दर्ज कर लिया गया है।

गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन की चारदीवारी का एक साइड स्लैब आज गिर गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, घटना में घायल एक व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय टिर्की ने बताया कि कम से कम 3 से 4 लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति मलबे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और मेट्रो स्टाफ मौके पर मौजूद हैं। घटना में केस दर्ज कर लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की Delhi Metro की सवारी, स्कूल स्टूडेंट्स से की बातचीत, वीडियो वायरल

डीएफएस अधिकारियों ने एक व्यक्ति को मलबे से बाहर निकाला और जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। अग्निशमन विभाग के एक बयान में कहा गया है कि डीएफएस इकाई के आने से पहले ही कुछ हताहतों को जनता द्वारा अस्पताल भेज दिया गया था। जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है और दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी और पुलिस मौके पर मौजूद है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने कहा कि संबंधित के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर पड़ता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़