दिल्ली सरकार ने भलस्वा लैंडफिल में आग की घटना की जांच के लिए समिति बनाई

Bhalswa

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने उत्तरी दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल (कूड़ा डालने का मैदान) में आग लगने की घटना की जांच करने के लिए मंगलवार को समिति गठित की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि समिति आग की वजहों का पता लगाएगी और जिम्मेदारी तय करेगी।

नयी दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने उत्तरी दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल (कूड़ा डालने का मैदान) में आग लगने की घटना की जांच करने के लिए मंगलवार को समिति गठित की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि समिति आग की वजहों का पता लगाएगी और जिम्मेदारी तय करेगी। समिति को दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: माइनस 1 डिग्री तापमान में शर्टलेस होकर भागे टाइगर श्रॉफ, गर्लफ्रेंड का आया रिएक्शन

अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ पर्यावरण इंजीनियर डीके सिंह को समिति का प्रमुख बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने सोमवार को दावा किया था कि भलस्वा लैंडफिल के बड़े हिस्से में भीषण आग लगी है।उन्होंने दावा किया कि कूड़े का ढेर आसपास के इलाके में गिर रहा है जिससे आम लोगों को परेशानी होने के साथ-साथ प्रदूषण फैल रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़