शीला दीक्षित का प्रचार, केजरीवाल-BJP पर वार, दिल्ली में 23 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस

Congress
ANI
अभिनय आकाश । Oct 7 2024 2:29PM

कांग्रेस की इस यात्रा में लगातार 2014, 2019 और 2024 में जीत की हैट्रिक लगाने वाली बीजेपी के सांसदों की असफलता को गिनाया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस की तरफ से पूर्व सीएम शीला दीक्षित के समय के समय के कार्यकाल की याद दिलाई जाएगी।

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अगले साल 14 जनवरी से 30 मार्च के बीच मणिपुर से महाराष्ट्र तक राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा निकाली थी। अब दिल्ली के लिए कांग्रेस 23 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालने की तैयारी में है। इस यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के भी शामिल होने की खबर है। कांग्रेस की ये यात्रा चार चरणों में होगी। 23 अक्टूबर से शुरू होकर ये यात्रा 28 नवंबर को समाप्त होगी। कांग्रेस की इस यात्रा में लगातार 2014, 2019 और 2024 में जीत की हैट्रिक लगाने वाली बीजेपी के सांसदों की असफलता को गिनाया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस की तरफ से पूर्व सीएम शीला दीक्षित के समय के समय के कार्यकाल की याद दिलाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir में किसका साथ देगी PDP? महबूबा मुफ्ती की बेटी ने कर दिया साफ

इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी का प्लान मोदी सरकार, दिल्ली के उपराज्यपाल और आप सरकार के बीच की तकरार को भी रेखांकित करने का है। केजरीवाल सरकार औऱ आप की शराब नीति, भ्रष्टाचार को टारगेट करने के अलावा इसकी नीतियों को भी निशाना बनाया जाएगा। कहा जा रहा है कि पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर दिल्ली में आप से कांग्रेस का गठबंधन नहीं होगा। कुल मिलाकर कहे तो कांग्रेस न्याय यात्रा से चुनावी लाभ प्राप्त करने की उम्मीद कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: महिला कांग्रेस ने 20 दिन में बनाए दो लाख सदस्य, साल के अंत तक10 लाख महिलाओं को जोड़ेंगे: Alka Lamba

चार चरणों में होगी यात्रा

पहला चरण- 23 से 28 अक्टूबर

दूसरा चरण- 4 नवंबर से 10 नवंबर

तीसरा चरण- 12 नवंबर से 18 नवंबर

चौथा चरण- 20 नवंबर से 28 नवंबर

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़