भाजपा ने बंगाल में अगले प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए की संगठनात्मक बैठक

Sukanta Majumdar
ANI

संगठनात्मक बैठक के बाद मजूमदार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्रीय नेतृत्व से निर्देश मिलने के बाद भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अगले अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।’’

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने रविवार को कहा कि भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव से पहले यहां संगठनात्मक बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद शुरू होगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मजूमदार ने कहा कि बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। भाजपा ने राज्य में 2021 के चुनावों में 77 सीट जीती थीं।

संगठनात्मक बैठक के बाद मजूमदार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्रीय नेतृत्व से निर्देश मिलने के बाद भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अगले अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।’’

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 29 मार्च को कोलकाता पहुंचने और अगले दिन संगठन के कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है। मजूमदार ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व को सूचित किया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के 25 संगठनात्मक जिलों के चुनाव पहले ही हो चुके हैं। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने 25 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों के नाम जारी किए हैं, जिनमें से 17 नए चेहरे हैं। राज्य में पार्टी के 43 संगठनात्मक जिले हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़