पीएम मोदी की मौजूदगी में भाजपा की बड़ी बैठक, हिमाचल में उम्मीदवारों के नाम पर लग सकती है मुहर

Modi Nadda
ANI
अंकित सिंह । Oct 18 2022 8:07PM

जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर मंथन किया जा रहा है। वर्तमान विधायकों के रिपोर्ट कार्ड भी देखे जा रहे हैं। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुलाकात की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा की नवगठित केंद्रीय चुनाव समिति की पहली और बड़ी बैठक के दिल्ली पार्टी मुख्यालय में जारी है। आज के इस बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर मुहर लगाई जाएगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा सहित चुनाव समिति के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर मंथन किया जा रहा है। वर्तमान विधायकों के रिपोर्ट कार्ड भी देखे जा रहे हैं। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुलाकात की थी। 

इसे भी पढ़ें: इटली वाले हो या इटालिया, लगातार ब्रांड मोदी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है विपक्ष

हिमाचल भाजपा की कोर कमेटी ने केंद्रीय नेतृत्व को पहले ही जिताऊ प्रत्याशियों के नाम भेज दिए हैं। पार्टी की ओर से फाइनल मुहर लगाया जाना फिलहाल बाकी है। सूत्रों ने बताया है कि ज्यादातर विधायकों को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। इसके अलावा कांग्रेस और अन्य दलों से जो नेता पार्टी में आए हैं, उनको भी टिकट मिल सकता है। सीईसी के अन्य सदस्यों में पूर्व सांसद सत्यनारायण जटिया, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनावाल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वरिष्ठ नेता ओम माथुर, राज्यसभा सदस्य के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा और सुधा यादव शामिल हैं। इनके अलावा बैठक में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी शामिल हुए। 

इसे भी पढ़ें: 'मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को रोकें...', कांग्रेस के सांसद ने आखिर ऐसा क्यों कहा

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। राज्य विधानसभा में, भाजपा के अभी 43 जबकि कांग्रेस के 22 सदस्य हैं। सदन में दो निर्दलीय सदस्य और माकपा का एक सदस्य है। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। आम आदमी पार्टी (आप) भी यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रयासरत है। चुनाव की अधिसूचना आज जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़