'मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को रोकें...', कांग्रेस के सांसद ने आखिर ऐसा क्यों कहा

MP Francisco Sardinha
ANI
अंकित सिंह । Oct 17 2022 3:10PM

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के दौरान पार्टी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस की भारतीय जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि देश 150 दिनों तक चलेगी। यह कश्मीर में खत्म होगी। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 3500 से ज्यादा किलोमीटर की यात्रा की जाएगी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने में लगी हुई है। इन सबके बीच कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा रोकने की अपील की है। यह नेता कोई और नहीं बल्कि गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वर्तमान सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा रोकनी चाहिए और हिमाचल प्रदेश तथा गुजरात में जाकर जनता को जगाना चाहिए ताकि वे कांग्रेस को वोट दें जो बीजेपी को हरा सकती हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि कांग्रेस एक मात्र ऐसी पार्टी है जो भाजपा का विरोध करती हैं। आपको बता दें कि मोदी लहर के बावजूद फ्रांसिस्को ने 2019 के चुनाव में साउथ गोवा से जीत हासिल की थी। 

इसे भी पढ़ें: Congress Presidential Elections | कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए वोटिंग जारी, सोनिया गांधी ने डाला वोट, बेल्लारी में राहुल लेंगे मतदान में हिस्सा

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के दौरान पार्टी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस की भारतीय जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि देश 150 दिनों तक चलेगी। यह कश्मीर में खत्म होगी। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 3500 से ज्यादा किलोमीटर की यात्रा की जाएगी। राहुल गांधी की इस यात्रा में खुद उनकी मां और कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हो चुकी हैं। वर्तमान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं का दावा है कि कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा को अपार सफलता मिल रही है। लोग काफी संख्या में इस से जुड़ रहे हैं। हाल में ही कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा के 1000 किलोमीटर पूरे किए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: ऐतिहासिक चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार, होगा नए अध्यक्ष का चयन, कभी गांधी के उम्मीदवार को मिली थी नेताजी से मात, 137 साल में छठी बार होगा ऐसा मुकाबला

चार राज्यों से गुजर चुकी है यात्रा

‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व करते हुए गांधी अब तक चार राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी हैं। शनिवार सुबह बेल्लारी में राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग कतारों में खड़े थे। इस दौरान उनका कारवां ढोल-नगाड़ों और नारों की गूंज के बीच आगे बढ़ा। यात्रा मार्ग पोस्टर, बैनर और कांग्रेस पार्टी के झंडों से पटा हुआ था। इस दौरान कई लोग गांधी से हाथ मिलाते, उनके गले लगते और उनसे बातचीत करते नजर आए। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश किया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़