भाजपा ने दग्गुबाती पुरंदेश्वरी को अपनी आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया

Daggubati Purandeshwari
प्रतिरूप फोटो
twitter

पुरंदेश्वरी (64) पूर्व केंद्रीय मंत्री, अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन टी रामा राव की बेटी, टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू की साली और दग्गुबाती वेंकटेश्वर राव की पत्नी हैं।

अमरावती। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2024 के लोकसभा चुनाव और आंध्र प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में पार्टी की रणनीति को धार देने के वास्ते वरिष्ठ नेता दग्गुबाती पुरंदेश्वरी को अपनी प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। पुरंदेश्वरी (64) पूर्व केंद्रीय मंत्री, अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन टी रामा राव की बेटी, टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू की साली और दग्गुबाती वेंकटेश्वर राव की पत्नी हैं।

इसे भी पढ़ें: कांवड़: पूर्वोत्तर दिल्ली में कांवड़ियों के लिए समर्पित मार्ग, निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल

22 अप्रैल 1959 को जन्मी पुरंदेश्वरी आंध्र की राजनीति पर अच्छी पकड़ रखती हैं। वह पहली बार 2004 में फिल्म निर्माता दग्गुबाती रामानायडू को हराकर बापटला निर्वाचन क्षेत्र से 14वीं लोकसभा के लिए चुनी गई थीं। उन्होंने केंद्र मे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पहली सरकार में मानव संसाधन राज्य मंत्री के रूप में सेवाएं दी थीं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़