Assam के राज्यपाल ने मोरीगांव में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की

flood
ANI

तीन राजस्व क्षेत्रों के 55,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि कटारिया ने जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा को बाढ़ पीड़ितों तक चिकित्सा सुविधाओं सहित राहत सामग्री पहुंचाने का निर्देश दिया।

असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित मोरीगांव जिले का दौरा किया और भूरागांव गांव के प्रभावित लोगों से बातचीत की। राजभवन ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

उन्होंने मौजूदा बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और जिला प्रशासन को राहत के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने से मोरीगांव जिले के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं।

इससे तीन राजस्व क्षेत्रों के 55,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि कटारिया ने जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा को बाढ़ पीड़ितों तक चिकित्सा सुविधाओं सहित राहत सामग्री पहुंचाने का निर्देश दिया।

राज्यपाल ने बाढ़ प्रभावित लोगों से अनुरोध किया कि वे किसी भी सहायता के लिए जिला प्रशासन से संपर्क करें। राज्यपाल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के साथ चर्चा करेंगे कि लोगों की परेशानियों को कैसे दूर किया जाये।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़