हरियाणा में आठ अक्टूबर को भाजपा सरकार बनाएगी : सैनी का दावा

Nayab Saini
ANI

भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्ष में हर वर्ग के लिए काम किया है। सैनी ने ‘एग्जिट पोल’ के नतीजों पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘हरियाणा को क्षेत्रवाद, परिवारवाद और राज्य के प्रति भेदभाव से मुक्त किया गया।’’

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार शाम दावा किया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारी बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री सैनी ने यह दावा ऐसे समय किया है जब हरियाणा विधानसभा चुनाव के कई ‘एग्जिट पोल’ में कांग्रेस की जीत की संभावनाएं जताई गयी हैं।

उन्होंने मतदान समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्ष में हर वर्ग के लिए काम किया है। सैनी ने ‘एग्जिट पोल’ के नतीजों पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘हरियाणा को क्षेत्रवाद, परिवारवाद और राज्य के प्रति भेदभाव से मुक्त किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पूरा भरोसा है कि हमने हरियाणा के विकास को नयी गति दी है और आठ अक्टूबर को हरियाणा में भाजपा भारी बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़