असम: भाजपा की युवा शाखा ने खरगे की टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

BJP
प्रतिरूप फोटो
creative common

कांग्रेस कार्यालय की ओर मार्च किया और उसका घेराव करने का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के मुख्यालय राजीव भवन परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को असम में सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित करने पर कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खरगे की कथित आपत्ति के खिलाफ कांग्रेस मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की गुवाहाटी इकाई के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय की ओर मार्च किया और उसका घेराव करने का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के मुख्यालय राजीव भवन परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और खरगे के खिलाफ नारे लगाए तथा अपना विरोध जताने के लिए तख्तियां भी दिखाईं। खरगे ने कहा था कि गुजरात और असम में बनने वाली सेमीकंडक्टर इकाइयों के निर्माण में राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़