West Bengal के संदेशखालि में भूमि हड़पने, यौन उत्पीड़न के मामले में एक और मुख्य आरोपी गिरफ्तार

arrested
प्रतिरूप फोटो
ANI

इससे पहले, पुलिस ने उत्तम सरदार को गिरफ्तार किया था लेकिन शेख अब भी फरार है। हाजरा की गिरफ्तारी के साथ, मामले के तीन मुख्य आरोपियों में से दो को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला स्थित संदेशखालि इलाके में कथित तौर पर भूमि हड़पने और महिला का यौन उत्पीड़न करने के मामले में एक मुख्य आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता शिवप्रसाद हाजरा को संदेशखालि से पकड़ा गया। वह पुलिस में दर्ज शिकायतों में, पार्टी सहकर्मी और दो मुख्य आरोपी शाहजहां शेख तथा उत्तम सरदार के साथ नामजद आरोपी हैं।

हाजरा को रविवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। नजात पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने शिवप्रसाद हाजरा को आज शाम संदेशखालि से गिरफ्तार किया। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा।’’

इससे पहले, पुलिस ने उत्तम सरदार को गिरफ्तार किया था लेकिन शेख अब भी फरार है। हाजरा की गिरफ्तारी के साथ, मामले के तीन मुख्य आरोपियों में से दो को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मामले में अब तक कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, एक सूत्र ने बताया कि एक पीड़िता द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) और 307 (हत्या का प्रयास) जोड़ दी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़