जम्मू से 6,145 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

Amarnath Yatra new batch
प्रतिरूप फोटो
ANI

अमरनाथ यात्रा के लिए 6,145 तीर्थयात्रियों का दसवां जत्था 238 वाहनों के दोकाफिलों में जम्मू भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। एक सौ पंद्रह वाहनों के पहले काफिले में 2,697 तीर्थयात्री हैं।

जम्मू। जम्मू से रविवार तड़के 6,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक और जत्था दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अमरनाथ यात्रा के लिए 6,145 तीर्थयात्रियों का दसवां जत्था 238 वाहनों के दोकाफिलों में जम्मू भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। एक सौ पंद्रह वाहनों के पहले काफिले में 2,697 तीर्थयात्री हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय न्याय संहिता को बिना व्यापक चर्चा के लागू किया गया : Amartya Sen

यह गंदेरबल जिले के बालटाल आधार शिविर के लिए तड़के करीब तीन बजकर 10 मिनट पर रवाना हुआ, जबकि 123 वाहनों का दूसरा काफिला 3,448 तीर्थयात्रियों के साथ अनंतनाग जिले के पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुआ है। तीर्थयात्रा 29 जून को अनंतनाग के 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गंदेरबल में बालटाल मार्ग से शुरू हुई थी और यह 19 अगस्त को समाप्त होगी। अब तक डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किये हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़