Amit Shah का Congress पर वार, बोले- 19 बार लॉन्च हुआ 'राहुलयान', 20वीं बार प्रयास जारी

Amit Shah
X @ BJP
अंकित सिंह । Mar 5 2024 6:18PM

अमित शाह ने कहा कि आपमें से जो लोग पहली बार वोट करेंगे, मैं उन युवा साथियों से विशेषकर कहने आया हूं कि आप अपना वोट उस पार्टी को दीजिएगा जो पार्टी भारत माता को विश्वगुरु के स्थान पर बैठा पाए, महान भारत की रचना कर पाए। अपना वोट लोकतंत्र को मजबूत करने वाली पार्टियों को दीजिए।

लोकसभा चुनाव से पहेल केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह महाराष्ट्र दौरे पर है। उन्होंने जलगांव में युवा सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि आने वाला चुनाव 2047 में आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने का चुनाव है। ये चुनाव भारत के युवाओं और भारत के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा को वोट का मतलब - युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को वोट, भाजपा को वोट मतलब - महान भारत की रचना को वोट, भाजपा को वोट का मतलब - मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha elections 2024: तेलंगाना में BRS-BSP गठबंधन की घोषणा, सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा जल्द

अमित शाह ने कहा कि आपमें से जो लोग पहली बार वोट करेंगे, मैं उन युवा साथियों से विशेषकर कहने आया हूं कि आप अपना वोट उस पार्टी को दीजिएगा जो पार्टी भारत माता को विश्वगुरु के स्थान पर बैठा पाए, महान भारत की रचना कर पाए। अपना वोट लोकतंत्र को मजबूत करने वाली पार्टियों को दीजिए। उन्होंने कहा कि मोदी जी की खिलाफत करने वाली घमंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां परिवारवादी पार्टियां हैं। सोनिया गांधी को राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है। उद्धव ठाकरे को आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाना है। शरद पवार जी को बेटी को मुख्यमंत्री बनाना है। ममता दीदी को भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना है। स्टालिन को अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना है।

शाह ने सवाल करते हुए कहा कि क्या वे पार्टियाँ जिनके अंदर कोई लोकतांत्रिक मूल्य नहीं हैं, बल्कि परिवारवाद के दर्शन पर चलती हैं, देश के लोकतंत्र को बचा सकती हैं? उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 10 साल के अंदर space से लेकर सेमी कंडक्टर तक, डिजिटल से लेकर ड्रोन तक, AI से लेकर वैक्सीन तक और 5G से लेकर फिनटेक तक हर क्षेत्र में युवाओं के लिए दरवाजे खोलने का काम किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी भविष्य के भारत के लिए तैयार हैं। 2030 तक दुनिया की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनना है। 2035 तक अंतरिक्ष में स्टेशन स्थापित करना है। 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करनी है और 2040 में चंद्रमा पर भारतीय को भेजकर मून मिशन को पूरा करने का काम मोदी जी ने तय कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: Odisha में PM की 400 पार की हुंकार, बोले- जिस गरीब के पास गारंटी देने के लिए कुछ नहीं था, उसकी गारंटी मोदी ने ले ली

उन्होंने कहा कि एक ओर PM मोदी चंद्रमा पर चंद्रयान लॉन्च कर रहे हैं। दूसरी ओर सोनिया गांधी 20वीं बार राहुल बाबा को लॉन्च करने की कोशिश कर रही हैं। यह 'राहुलयान' 19 बार लॉन्च हुआ पर पहुंचा ही नहीं, अब 20वीं बार प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 3 पहियों की ऑटो चलती है, जिसका नाम महाविकास अघाड़ी है। इस ऑटो के तीनों पहिए पंचर हैं, आप मुझे बताओ ये पंचर वाली ऑटो महाराष्ट्र का विकास कर सकती है क्या? एकनाथ जी और देवेंद्र जी के नेतृत्व में भाजपा ही महाराष्ट्र का विकास कर सकती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़