Mumbai में इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होगी AAP, Arvind Kejriwal ने की पुष्टि

Arvind Kejriwal
ANI
अंकित सिंह । Aug 21 2023 2:14PM

हाल में ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच टकराव देखने को मिली। कांग्रेस ने दिल्ली की सातों सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की। इसके बाद आम आदमी पार्टी की ओर से दावा किया गया था कि ऐसे में इंडिया गठबंधन का क्या मतलब है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 31 अगस्त और एक सितंबर को विपक्षी दलों की बैठक में आम आदमी पार्टी शामिल होगी। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी। आपको बता दें कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देने के लिए 26 विपक्षी दल एक मंच पर आए हैं। अपने गठबंधन का नाम उनकी ओर से इंडिया रखा गया है। हाल में ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच टकराव देखने को मिली। कांग्रेस ने दिल्ली की सातों सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की। इसके बाद आम आदमी पार्टी की ओर से दावा किया गया था कि ऐसे में इंडिया गठबंधन का क्या मतलब है।

इसे भी पढ़ें: CM Kejriwal का बड़ा एक्शन, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया, 5 बजे तक मांगी रिपोर्ट

इसके बाद माना जा रहा था कि आम आदमी पार्टी मुंबई को लेकर अपनी रणनीति बदल दी है। हालांकि अब केजरीवाल ने साफ किया है कि हम मुंबई जाएंगे और जो भी रणनीति बनेगी वो आपको बताया जाएगा। मुंबई में सीट-बंटवारे का फॉर्मूला मुख्य एजेंडा होगा। मामले की जानकारी रखने वाले एक दूसरे व्यक्ति ने कहा कि जिस व्यवस्था पर चर्चा की जा रही है वह मुख्य रूप से राज्य-विशिष्ट होगी, जिसमें यथासंभव अधिक से अधिक सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों के खिलाफ एक उम्मीदवार खड़ा करने पर जोर दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh में Congress सरकार पर बरसे Arvind Kejriwal, बोले- स्कूलों की हालत बेहद खराब है

कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि अड़चनें बनी रहने के बावजूद सीट बंटवारे के लिए जीत की संभावना के मुख्य कारक को ध्यान में रखा जाएगा। उदाहरण के लिए, केरल में वामपंथी और कांग्रेस प्रमुख हैं जबकि भाजपा तीसरे स्थान पर है। एक और नेता ने कहा कि “केरल में सीट बंटवारे के मुद्दों पर विचार किया जा रहा है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि कांग्रेस और वामपंथी दोनों अपने मतभेदों को दूर करेंगे।”

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़