Shani Vakri 2024: शनि देव होने जा रहे वक्री, इन राशियों को होगी परेशानी

Shani Vakri 2024
Common Creatives

जून के महीने में न्याय के देवता शनि होने जा रहे हैं वक्री। ज्योतिष के अनुसार 5 महीने का समय कुछ राशियों के लिए कष्टकारी हो सकता है। शनि की उल्टी चाल कई राशियों पर भारी पड़ सकती है। वहीं शनि कुंभ राशि में वक्र होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेंग भर भर के कष्ट।

शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। व्यक्ति के कर्म के अनुसार शनि फल देते हैं। कहा जाता है कि शनि की क्रूर दृष्टि से पड़ते ही जातक बुरे दिन पड़ने लगते है। ज्योतिष के अनुसार, 29 जून 2024 को शनि कुंभ राशि में वक्री हो रहे है। वक्री का अर्थ है कि, ज्योतिष के मुताबिक जब कोई ग्रह उल्टी चाल चलता है, तो उसे वक्री कहा जाता है। 29 जून को रात्रि 12 बजकर 35 मिनट पर शनि देव वक्री अवस्था में आ जाएंगे और 15 नवंबर 2024 तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। शनि की उल्टी चाल कई राशियों पर भारी पड़ सकती है और लगभग 5 महीने का समय कुछ राशियों के लिए कष्टकारी हो सकता है। आइए जानते हैं शनि वक्री होकर किन राशियों को करेंगे परेशान और क्या इसके उपाय।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शनि वक्री काफी कष्टमय हो सकती है। इस दौरान आपके कार्यों में बाधाएं आ सकती है। साथ ही धन की हानि भी हो सकती है। परिवार में किसी से वाद-विवाद हो सकता है, जिस वजह से आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। शनि की वक्री अवस्था में मेष राशि के जातकों को धैर्य रखना होगा और कड़ी मेहनत से कार्य करना होगा। शनि की वक्री दृष्टि से बचने के लिए मेष राशि वाले शनि देव के साथ हनुमान जी और भगवान भैरव की पूजा करें।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के वालों की कुंडली में शनि देव आपकी राशि के दसवें भाव को प्रभावित करेंगे। इस वजह से शनि की वक्री चाल आप पर नकारात्मक प्रभाव डालेगी। वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय चुनौती पूर्ण रहने वाली है। व्यापार में धन की हानि हो सकती है। वृषभ राशि के जातक शनिवार के दिन काली तिल, काली उड़द, लोहा, सरसों तेल, काला वस्त्र, काला जूता आदि दान करें। इससे शनि का दुष्प्रभाव कम होता है।

मकर राशि

शनि मकर राशि के स्वामी ग्रह है लेकिन कुंभ राशि में शनि की वक्री चाल मकर राशि के जातकों के लिए कष्टकारी हो सकती है। इस दौरान करियर और कारोबार पर ध्यान रखना जरुरी है। कई प्रयासों के बाद भी मन मुताबिक काम नहीं मिलेगा, जिससे मन परेशान रहेगा। शनि की व्रकी अवस्था अशुभ होने के कारण आपको प्रतिदिन काले कौवे और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में काफी परेशानी देखने को मिलेगी। इस दौरान ऑफिस में आधिकारियों या सहयोगियों से वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसी कारण आपको कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाद विवाद से बचें और अपनी वाणी पर संयम रखें। वक्री शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए कटोरी में सरसों के तेल लेकर इसमें अपना चेहरा देखें और इसके बाद इसे दान कर दें। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़