September 2024 Numerology Prediction: मूलांक 3 वाले कार्यक्षेत्र में मेहनत से सफलता प्राप्त होगी, मूलांक 6 वाले वर्कप्लेस में पाएंगे मान-सम्मान

Numerology Prediction
Unsplash

सितंबर का महीना 9वां महीना होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल को माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल को माना जाता है। इस माह में मूलांक 1 से लेकर मूलांक 9 वाले लोगों को इस महीने में काफी मेहनत करनी होगी। कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 1 से मूलांक 9 वालों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना।

सितबंर का महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आते हैं। इस महीने में ग्रह नक्षत्र परिवर्तनों का शुभ संयोग लेकर आया है। इस बार सितम्बर के महीने में सोमवती अमावस्या, गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहारों के साथ हो रही है। अंक ज्योतिष के अनुसार सितम्बर का महीना साल का 9वां महीना होता है। अंक ज्योतिष के मूलांक 9 के स्वामी मंगल को माना जाता है। मंगल को ऊर्जा और साहस का कारक माना जाता है, इसलिए सितबंर का महीना ऊर्जा और साहस से भरा होगा। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 1 से मूलांक 9 वालों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना।

मूलांक 1

सितंबर का महीना आपके लिए बेहद खास है। सितंबर के महीने में आपकी लव लाइफ में खुशियां होगी। प्रेम संबंध मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में बातचीत द्वारा मामलों को सुलझाएंगे, तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। कष्ट बढ़ सकता है। आर्थिक व्यय भावनात्मक कारणों की वजह से अधिक रहेंगे। वहीं, आप जितना ज्यादा भविष्य के बारे में सोचकर निणये लेंगे, तो आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।

मूलांक 2

सितंबर के महीने में आपको धैर्य के साथ किसी भी निर्णय पर पहुंच जाना चाहिए। तभी सुख-समृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएंगे। लव लाइफ में मुश्किलें बढ़ेंगी और अहंकरा के टकराव भी बढ़ सकता है। आर्थिक मामले में किसी नए निवेश को लेकर मन दुखी हो सकता है। इस माह के आखिर में आप  पार्टी मूड में रहेंगे एवं नेटवर्किंग में समय लगाएंगे।

मूलांक 3 

लव लाइफ का जीवन सुखमय होगा और सितंबर में प्रेम संबंध बेहतर होंगे। आर्थिक मामलों में व्यय की स्थितियां भी बन रही हैं और बच्चों में व्यय अधिक रहेगा। नौकरी पेशा वालों को मेहनत के बल पर उन्नति होगी। सितंबर के आखिर में लापरवाही न करें वरना कष्ट बढ़ सकते है।

मूलांक 4

आप कार्यक्षेत्र पर जितना तुरंत निर्णय लेकर अपने प्रोजेक्ट पर ध्यान देंगे उतना अधिक सफल होते जाएंगे। आर्थिक तौर पर समय अनुकूल रहेगा और सितंबर के महीने में आपके लिए धन लाभ कई संयोग बनते जाएंगे। प्रेम संबंध बातचीत करने से बेहतर होंगे। महीने के आखिरी में मन किसी न किसी बात को लेकर डिप्रेशन में रह सकता है। इस समय योग और ध्यान जरुर करें।

मूलांक 5

वर्कप्लेस में उन्नति होगी और सितंबर के महीने की शुरुआत से ही प्रोजेक्ट सफलता के मार्ग में आगे बढ़ते जाएंगे। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल होगा और धन लाभ की सुंदर स्थितियां बनेंगी। वहीं, निवेश करने के पैटर्न में कई बदलाव आपको नजर आएंगे। प्रेम संबंध में समय अनुकूल रहेगा।

मूलांक 6 

सितंबर का महीना आपके सारे प्रोजेक्ट समय पर होंगे और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान भी बढ़ता जाएगा। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक होता है और थोड़ा-सा तनाव भी बढ़ सकता है। लाइफ में रोमांस की धीरे-धीरे शुरुआत होगी। इस महीने के आखिर में किसी महिला की वजह से दुख भी बढ़ सकते हैं।

मूलांक 7 

सितंबर का महीने में जो भी आप निर्णय लें, तो आप किसी निर्णय पर पहुंचेंगे, तो इसका परिणाम बेहतर होगा। लाइव में रोमांस की एंट्री होगी। कार्यक्षेत्र में अकेलापन महसूस करेंगे और आप कहीं एकांत समय पर व्यतीत करेंगे। आर्थिक मामलों में अपने पर भरोसा कर निर्णय लेंगे, तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। 

मूलांक 8 

वर्कप्लेस में उन्नति होगी और सितंबर के महीने की शुरुआत से ही प्रोजेक्ट सफलता के मार्ग में आगे बढ़ते जाएंगे।  आर्थिक मामलों में व्यय होगा और इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम संबंध अहंकार का टकराव से जितना अधिक बनेंगे उतना बेहतर होगा। मेहनत करने से सफलता प्राप्त होगी।

मूलांक 9

आर्थिक तौर पर समय बेहतर रहेगा और धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस माह में जो निवेश किए गए हैं उनमें सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में साझेदारी में किए गए कोई भी कार्य कष्ट लेकर आ सकता है। प्रेम संबंध के मामले में यह समय कठिन रहेगा। वहीं, सितंबर के आखिर में किसी भी बदलाव को लेकर मन संशय और बैचेनी बढ़ेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़