पढ़ने में माहिर होते हैं इस मूलांक के जातक, कहीं आपका जन्म इन तारीख में तो नहीं हुआ

mulank 3
Pixabay

अंक ज्योतिष में मूलांक के जरिए व्यक्ति के गुणों के बारे में जाना जाता है। इस तारीख के जन्मे लोग पढ़ाई में होते हैं होशियार। कहीं आपका जन्म तो इस तारीख में तो नहीं हुआ।

अंक ज्योतिष में हर एक मूलांक में कुछ न कुछ खास होता है। हर एक मूलांक का एक विशेष व्यक्तित्व होता है। इस तारीख के जन्मे लोगों मे विशेष गुण होते है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि कौन-से मूलांक वाले पढ़ाई-लिखाई में होशियार होते हैं और भविष्य में बड़ा नाम हासिल करते हैं। आइए जानते हैं।

मूलांक 3 वाले होंते हैं तेज दिमाग

अंक ज्योतिष के मुताबिक, जिनका मूलांक 3 होता है। वह लोग कुशाग्र बुद्धि के होते हैं। उनका पढ़ाई में खूब मन लगता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 3, 12, 21 और 30 को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। 

मूलांक 3 के ग्रह स्वामी बृहस्पति है

मूलांक 3 वाले लोगों के ग्रह स्वामी बृहस्पति होते हैं। इनके प्रभाव के कारण ही ये लोग बहुत पढ़ते हैं। गुरु ग्रह के प्रभाव के कारण मूलांक 3 वाले जीवन में कभी हार नहीं मानते। पॉजिटिव विचारों के साथ आगे बढ़ते हैं। हर क्षेत्र में इन्हें सफलता जरुर प्राप्त होती है।

बातों से लोगों को प्रभावित करते हैं

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 वाले बहुत समझदार होते हैं। अपनी बातों से दूसरे को प्रभावित कर लेते हैं। पढ़ने में बेहद होशियार होते हैं मूलांक 3 वाले जातक। होनहार विद्यार्थी होते है, इसके साथ ही उच्च शिक्षा हासिल करते हैं। अगर ये शिक्षा के क्षेत्र में जाएं तो इनका करियर बहुत अच्छा साबित होता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़