भारत में चुना जा रहा था स्पीकर, इस देश में टैक्स में छूट नहीं मिलने पर लोगों ने संसद ही फूंक दिया

Parliament
Prabhasakshi
अभिनय आकाश । Jun 26 2024 12:12PM

खबर यह भी है कि जब मामला उग्र हो गया तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी भी शुरू कर दी। इसमें कई प्रदर्शनकारी पुलिस की गोली के शिकार हो गए। कई खबरें ऐसी भी है जिसमें कई प्रदर्शनकारियों की जान चली गई। हालांकि इसके आधिकारिक पुष्टि होने का इंतजार है।

भीषण बवाल और हंगामा की तस्वीर केन्या से आई है। केन्या में हजारों प्रदर्शनकारियों ने संसद में तोड़फोड़ मचा दी है। जानकारी टैक्स में बढ़ोतरी का विरोध कर रहे हैं।प्रदर्शनकारियों ने संसद के एक हिस्से तक को आग लगा दिया। आपकी घटना के बाद जान बचाने के लिए सभी सांसद संसद से बाहर निकल गए। केन्याई प्लान टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर राष्ट्रपति विलियम रूटो के इस्तीफे की मांग की है। केन्या में प्रदर्शनकारियों ने 25 जून को राजधानी नैरोबी में पुलिस के साथ झड़प की और पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को शांत करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

इसे भी पढ़ें: Mayawati ने BJP-Congress की खोल दी पोल, दोनों पार्टियों पर संविधान को धीरे-धीरे खत्म करने का लगाया आरोप

वही खबर यह भी है कि जब मामला उग्र हो गया तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी भी शुरू कर दी। इसमें कई प्रदर्शनकारी पुलिस की गोली के शिकार हो गए। कई खबरें ऐसी भी है जिसमें कई प्रदर्शनकारियों की जान चली गई। हालांकि इसके आधिकारिक पुष्टि होने का इंतजार है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रूटों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 2022 में राष्ट्रपति बनने के बाद जनता के साथ धोखा किया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि रूटों ने गरीबों की मदद करने का वादा किया था। उन्होंने टैक्स न बढ़ाने और लोन की लागत को कम करने के लिए सरकार के नए विधेयक को खारिज करने की बात कही थी।

इसे भी पढ़ें: Sansad Diary: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आगाज, शपथ ग्रहण के दौरान दिखी भाषाई विविधता की झलक

प्रदर्शनकारियों ने वित्त वधेयक को वापस लेने की मांग की और रूटो के प्रशासन को चेतावनी दी है कि वह सत्ता से उसे बाहर कर देंगे। फिलहाल हालत गंभीर और तनावपूर्ण है। कई जगह सड़कों पर भी आगजनी देखने को मिल रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़