दुनिया के सबसे खतरनाक आदमी को मोदी की सीधी चेतावनी, इजरायल भी खुश तो बहुत होगा आज

Modi
Prabhasakshi
अभिनय आकाश । Jul 5 2024 12:14PM

गरी मूल का अमेरिकी बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस चाहता है कि दुनिया वैसे चले जैसे वो बोले। सोरोस चाहता है कि वो इतना ताकतवर बन जाए कि किसी भी देश को तोड़ दे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में खड़े होकर एक ऐसा ऐलान किया है जिसने दुनिया में हलचल पैदा कर दी है। पीएम मोदी को इस चुनाव में जिसने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया अब उसे दबोचने का वक्त आ गया है। पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे खतरनाक आदमी की गर्दन पकड़ ली है। ये आदमी जॉर्ज सोरोस है। विश्व के सबसे विवादित चेहरों में से एक-जॉर्ज सोरोस। कुछ के लिए इतिहासपुरूष, फाइनेंसियल गुरु और एक सफल निवेशक, एक अरबपति जो बाजारों को स्थानांतरित करने में सक्षम हैं। जॉर्ज सोरोस ने पीएम मोदी को सत्ता से हटाने की धमकी दी थी। सोरोस ने मोदी के खिलाफ एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार किया जिसने भारत को भी नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। लेकिन अब बदला लेने की बारी पीएम मोदी की है। पीएम मोदी ने पहली बार गुस्से में इस खतरनाक इको सिस्टम पर अटैक किया।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी सरकार के कार्यकाल में शेयर बाजार 4 गुना बढ़ा: पीयूष गोयल

दरअसल, हंगरी मूल का अमेरिकी बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस चाहता है कि दुनिया वैसे चले जैसे वो बोले। सोरोस चाहता है कि वो इतना ताकतवर बन जाए कि किसी भी देश को तोड़ दे। सोरोस यही खतरनाक षड़यंत्र भारत के खिलाफ चला रहा है। सोरोस का ओपन सोसायटी फाउंडेशन नाम का एनजीओ भारत को तोड़ने की कोशिश में लगा है। सोरोस के इसी एनजीओ ने भारत में एक विषैला इकोसिस्टम खड़ा कर दिया है। गैर सरकारी संगठनों के अपने नेटवर्क के माध्यम से, जॉर्ज सोरोस ने बुद्धिजीवियों के एक वर्ग को विकसित किया है जो भारतीय राज्य, विशेष रूप से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी सरकार का विरोध करने की दिशा में काम करते हैं। मीडिया को फंडिंग करने के अलावा, ओपन सोसाइटी फाउंडेशन वामपंथी झुकाव वाले बुद्धिजीवियों के लिए भी मददगार रहा है, जिन्होंने लगातार मौजूदा सरकार के खिलाफ बयानबाजी की है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने की ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात, बोले ये देश का गौरव बढ़ाएंगे

016 में ओपन सोसाइटी फ़ाउंडेशन को भारत सरकार द्वारा निगरानी सूची में रखे जाने से उसे एक बड़ा झटका लगा। जिसके बाद ये साफ हो गया कि किसी भी संगठन को सीधे फंड नहीं दे सकती थी। परिणामस्वरूप, 2016 से OSF को भारत में FCRA पंजीकृत संगठनों को पैसा भेजने के लिए गृह मंत्रालय से पूर्व स्वीकृति की आवश्यकता है। खुद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर जॉर्ज सोरोस को खतरनाक बोल चुके हैं। सोरोस और इकोसिस्टम पर अब पीएम मोदी टूट पड़े हैं। उन्होंने संसद में कहा कि इस इकोसिस्टम को चेतावनी देता हूं। इकोसिस्टम की जो हरकतें हैं, देश की विकास यात्रा को रोकने, प्रगति को डिरेल करने वाले इकोसिस्टम को बता देना चाहता हूं कि उसकी हर साजिश का जवाब अब उसी की भाषा में मिलेगा। देश विरोधी साजिशों को हमरा मुल्क कभी भी स्वीकार नहीं करेगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़