America में मिनीवैन ने पार्लर को मारी टक्कर ; चार लोगों की मौत, नौ अन्य घायल

hits
प्रतिरूप फोटो
Pixabay

लेफ्टिनेंट केविन हेसेनबुटेल ने बताया कि इस घटना में मारे गए और घायल हुए सभी लोग पार्लर के अंदर थे। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना दुर्घटनावश हुई या इसे इरादतन अंजाम दिया गया।

अमेरिका के लॉन्ग आइलैंड में एक मिनीवैन ने शुक्रवार को एक पार्लर को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। सफोक काउंटी के एक अग्निशमन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना शाम करीब चार बजकर 40 मिनट पर हुई। लेफ्टिनेंट केविन हेसेनबुटेल ने बताया कि इस घटना में मारे गए और घायल हुए सभी लोग पार्लर के अंदर थे। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना दुर्घटनावश हुई या इसे इरादतन अंजाम दिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़