एक गांव जहां मर्दों के प्रवेश पर है 30 साल से पाबंदी, फिर भी महिलाएं होती हैं गर्भवती!

umoja village
निधि अविनाश । Feb 9 2022 5:08PM

गांव दक्षिण अफ्रीका के घने जंगल में बसा हुआ है जहां केवल महिलाएं ही रहती हैं। इस गांव में करीब 250 महिलाएं रहती हैं। इस गांव का निर्माण साल 1990 में 15 महिलाओं ने किया था। इन 15 महिलाओं का कथित तौर पर ब्रिटिश सैनिकों द्वारा बलात्कार और शारीरिक शोषण किया गया था।

अफ्रीका में एक ऐसा गांव है जहां 30 साल से किसी भी आदमी का प्रवेश वर्जित है लेकिन फिर भी महिलाएं तेजी से गर्भवती हो रही हैं। जी हां, एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह काफी अजीब है कि अफ्रीका के इस गांव में कोई भी पुरूष 30 साल से नहीं आया है लेकिन उसके बावजूद इस गांव की महिलाएं गर्भवती हो रही है। बता दें कि, इस गांव का नाम उमोजा है। यह गांव दक्षिण अफ्रीका के घने जंगल में बसा हुआ है जहां केवल महिलाएं ही रहती हैं। इस गांव में करीब 250 महिलाएं रहती हैं। इस गांव का निर्माण साल 1990 में 15 महिलाओं ने किया था। इन 15 महिलाओं का कथित तौर पर ब्रिटिश सैनिकों द्वारा बलात्कार और शारीरिक शोषण किया गया था। जिसके बाद इन महिलाओं के मन में पुरुषों के प्रति नफरत बढ़ने लगी और विरोध में आकर इन महिलाओं ने घने जंगल में एक गांव बनाने का निर्णय लिया। इस गांव में शोषित महिलाओं को शरण दिया जाता है। साथ ही पुरुषों का इस गांव में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया के साथ तनाव कम करने के लिए अमेरिका को और कदम उठाने की जरूरत : चीन

कैसे हो रही महिलाएं गर्भवती

जिस गांव में पुरुषों का किसी भी तरह से प्रवेश वर्जित है, वहां आखिर महिलाएं गर्भवती कैसे हो रही हैं? बता दें कि, पुरुषों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं है लेकिन फिर भी कई पुरुष रात में गांव में घुस जाते हैं। महिलाएं अपनी पसंद के पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं जिससे वह गर्भवती हो जाती है। गर्भवती होने के बाद यह महिलाएं उन पुरुषों के साथ कोई संबंध नहीं बनाती है। महिलाएं बच्चों को जन्म देती हैं और उनकी देखभाल खुद करती हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़