पाकिस्तान की जेल में भारतीय मछुआरे की मौत

imprison
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

फरवरी 2022 में मलीर जेल से रिहा होने के बाद भारतीय मछुआरों को वाघा सीमा पर भारतीय प्राधिकारियों को सौंप दिया गया था। हुसैन ने कहा कि जेल में सजा काट रहे अधिकांश भारतीय मछुआरे गुजरात के गिर सोमनाथ क्षेत्र के हैं।

पाकिस्तान के कराची स्थित मलीर जेल में भारतीय मछुआरे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक जेल अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जेल अधीक्षक अरशद हुसैन ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘‘गौरव राम आनंद ने मंगलवार रात उस बैरक के शौचालय में रस्सी से फंदा लगा लिया, जहां भारतीय मछुआरों को रखा जाता है।’’

जेल अधीक्षक के अनुसार, मंगलवार रात करीब ढाई बजे जेल के चिकित्सकों ने आनंद को मृत घोषित कर दिया और उसके शव को ईधी ट्रस्ट के शवगृह में रखवाया है, जहां अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव उसके परिजन को सौंप दिया जाएगा।

आनंद को पाकिस्तान के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद फरवरी 2022 से वह मलीर जेल में बंद था। पाकिस्तान और भारत की सरकारें सद्भावना के तौर पर नियमित रूप से कैदियों, ज़्यादातर ग़रीब मछुआरों की अदला-बदली करती रही हैं।

फरवरी 2022 में मलीर जेल से रिहा होने के बाद भारतीय मछुआरों को वाघा सीमा पर भारतीय प्राधिकारियों को सौंप दिया गया था। हुसैन ने कहा कि जेल में सजा काट रहे अधिकांश भारतीय मछुआरे गुजरात के गिर सोमनाथ क्षेत्र के हैं। ईधी फाउंडेशन, अंसार बर्नी वेलफेयर ट्रस्ट और सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 190 भारतीय मछुआरे अभी भी पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़