अमेरिकी सैनिक इराक में अपने कुछ पुराने ठिकानों को छोड़ेंगे

US army
ANI

पेंटागन की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह कहना उचित होगा कि देश के भीतर हमारी भूमिका बदलने जा रही है।’

अमेरिका ने शुक्रवार को इराक की सरकार के साथ एक समझौते की घोषणा की जिसके तहतइराक में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों से लड़ने वाले अमेरिका नीत गठबंधन का सैन्य मिशन अगले वर्ष तक समाप्त कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही अमेरिकी सैनिक कुछ ठिकानों से लौटेंगे जिन पर उन्होंने लंबे समय तक कब्जा किया हुआ था। राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने हालांकि यह बताने से इनकार किया कि इराक में अब भी सेवारत लगभग 2,500 अमेरिकी सैनिकों में से कितने वहां रहेंगे या क्या सभी लौट आएंगे।

पेंटागन की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह कहना उचित होगा कि देश के भीतर हमारी भूमिका बदलने जा रही है।’

उन्होंने हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी। इराक के अधिकारी वर्षों से गठबंधन सेनाओं की वापसी की मांग कर रहे हैं। साथ ही देश में मौजूद अमेरिकी नागरिकों की वापसी को लेकर औपचारिक वार्ता कई महीनों से जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़