Malti Marie के साथ LA में आउटिंग करने निकलीं Priyanka Chopra, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Priyanka With Daughter Malti
Instagram
एकता । Nov 20 2023 4:12PM

प्रियंका और मालती के कैजुअल आउटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में, मालती का चेहरा साफ नजर आ रह है। उन्हें अभिनेत्री ने गोद में उठाया हुआ है। मालती की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों उनके चेहरे की प्रियंका और निक से तुलना कर रहे हैं।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिन दोनों माँ-बेटी लॉस एंजिल्स में घूमते हुए स्पॉट हुईं। बता दें, प्रियंका अपनी बेटी के साथ अपने दोस्तों से मिलने के लिए घर से बाहर निकली थीं। कैज़ुअल आउटिंग के लिए अभिनेत्री ने एक सफेद टैंक टॉप पहना था। इसके ऊपर उन्होंने एक सफेद रंग की शर्ट ग्रे कलर की कार्गो पैंट केरी की थी। इस ऑउटफिट के साथ अभिनेत्री ने सफेद स्नीकर, टोपी और सनग्लासेस भी पहने हुए थे। वहीं, मालती की बात करें तो उसने रंग-बिरंगी डंगरी के साथ मैचिंग टोपी पहनी हुई थी।

इसे भी पढ़ें: डूब कर नहीं तो आखिर कैसे हुई Friends स्टार Matthew Perry की मौत? Death Certificate हुआ रिलीज

प्रियंका और मालती के कैजुअल आउटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में, मालती का चेहरा साफ नजर आ रह है। उन्हें अभिनेत्री ने गोद में उठाया हुआ है। मालती की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों उनके चेहरे की प्रियंका और निक से तुलना कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि मालती हूबहू प्रियंका जैसी दिखती है। वहीं कुछ का कहना है कि उनका चेहरा निक पर गया है।

इसे भी पढ़ें: Indo-European पॉपस्टार Ridi Oswal भारत में डेब्यू के लिए तैयार, Guilty Feet से होगी शुरूआत

तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक फैन ने लिखा, 'प्रियंका हमेशा मालती को अपने साथ रखती है जैसे कि वह जानती है कि यह समय जल्दी बीत जाएगा और मालती तेजी से बड़ी हो जाएगी, मैं उससे (प्रियंका) से प्यार करता हूं।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'आह, इन्हें देखकर बहुत खुशी हुई। बता दें, मालती मैरी चोपड़ा जोनास जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए हुई थी। प्रियंका और निक ने शुरुआत में मालती को मीडिया की नजरों से दूर रखा, लेकिन बाद में एक कार्यक्रम में इसका खुलासा किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़