Heart Of Stone में Alia Bhatt के इंडियन एक्सेंट दीवाने हुए लोग, Priyanka Chopra की लगा दी क्लास

Alia Bhatt
Instagram
एकता । Aug 14 2023 9:30PM

'हार्ट ऑफ स्टोन' में आलिया भट्ट ने दक्षिण एशियाई लड़की 'केया धवन' की भूमिका निभाई है। फिल्म में अभिनेत्री ने अपने डायलाग दक्षिण एशियाई लहजे में बोले हैं, जिसकी वजह से लोग उनके किरदार से आसानी से जुड़ पा रहे हैं। आलिया का 'हार्ट ऑफ स्टोन' में इंडियन इंग्लिश बोलना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बीते 11 अगस्त को स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में कदम रखा है। फिल्म में अभिनेत्री ने एक 22 वर्षीय हैकर केया धवन की भूमिका निभाई है। 'हार्ट ऑफ स्टोन' में आलिया ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। यहीं वजह है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनकी जमकर तारीफ हो रही हैं। अभिनय के अलावा फिल्म में आलिया का इंडियन एक्सेंट भी चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ कुछ लोगों ने प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकन फिल्मों में 'फेक एक्सेंट' के इस्तेमाल करने पर कटाक्ष भी किया है।

इसे भी पढ़ें: America में Nick Jonas का शानदार शो, परफॉरमेंस देखकर भावुक हुईं Priyanka Chopra

'हार्ट ऑफ स्टोन' में आलिया भट्ट ने दक्षिण एशियाई लड़की 'केया धवन' की भूमिका निभाई है। फिल्म में अभिनेत्री ने अपने डायलाग दक्षिण एशियाई लहजे में बोले हैं, जिसकी वजह से लोग उनके किरदार से आसानी से जुड़ पा रहे हैं। आलिया का 'हार्ट ऑफ स्टोन' में इंडियन इंग्लिश बोलना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे अच्छा लगा कि कैसे आलिया ने अपने उच्चारण में कोई दिखावा नहीं किया और उसे वैसे ही रखा।' एक अन्य ने लिखा, 'आलिया भट्ट का एक्सेंट बहुत अच्छा लगा।'

इसे भी पढ़ें: Hollywood में Alia Bhatt की धमाकेदार एंट्री, Netflix पर रिलीज हुई स्पाई-थ्रिलर Heart of Stone

आलिया भट्ट की तारीफ करने वाले यूजर्स ने ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के एक्सेंट पर सवाल उठाये और उसे नकली बताया। बता दें, प्रियंका को हमेशा उनके अमेरिकन एक्सेंट को लेकर ट्रोल किया जाता रहा है। हालाँकि, उनके फैंस ने हमेशा से अभिनेत्री का बचाव किया है। प्रियंका ने साल 2015 में टीवी सीरीज 'क्वांटिको' से हॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें उन्होंने एलेक्स पेरिस की भूमिका निभाई थी, जो अमेरिका में पैदा और पली-बढ़ी थी। अभिनेत्री को इस सीरीज में उनके अमेरिकन एक्सेंट को लेकर काफी ट्रोल किया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़