इस एक हरी सब्जी में छिपे हैं सेहत के कई गुण, डायबिटीज से लेकर वेट लॉस तक में हैं फायदेमंद

parwal
google creative

परवल की सब्जी आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होती है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

गर्मियों के मौसम में मंडियों में परवल जरूर देखने को मिलते हैं। हरे रंग की यह सब्जी आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होती है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। परवल का सेवन करने से डायबिटीज, एनीमिया और पाचन से जुड़ी समस्याओं में फायदा होता है। आज के इस लेख में हम आपको परवल के फायदे बताने जा रहे हैं -

खून की कमी दूर करे 

परवल का सेवन करने से एनीमिया की शिकायत दूर करने में मदद मिलती है। परवल में विटामिन बी, विटामिन सी और आयरन की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी, थकान और दर्द जैसी समस्या दूर होती हैं।

इसे भी पढ़ें: सामान्य दिखने वाले ये 5 लक्षण हो सकते हैं कैंसर का संकेत, ना करें नज़रअंदाज़ करने की भूल

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद 

परवल का सेवन हमारे दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होते हैं जो दिल की सेहत को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। परवल का सेवन करने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कम होता है।

पाचन तंत्र मजबूत बनाए 

पाचन के लिए भी परवल बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। परवल का सेवन करने से कब्ज, पेट फूलने और अल्सर आदि की समस्या में लाभ होता है। परवल का सेवन करने से पाचन क्षमता मजबूत बनती है।

ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखे 

डायबिटीज के मरीजों के लिए परवल का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह मेटाबॉलिज्म में सुधार करके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसमें एंटी ग्लाइसेमिक गुण मौजूद होते हैं जो इंसुलिन के स्त्राव को बढ़ाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: मानसून में गठिया के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

हड्डियां मजबूत बनाए  

परवल के सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इस खाने से दांतो से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। भरपूर मात्रा में परवल का सेवन करने से अर्थराइटिस का खतरा दूर होता है।

वेट लॉस में मददगार 

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें भी परवल का सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन फाइबर और अन्य न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो वजन घटाने में मदद करते हैं। इसके अलावा परवल खाने से ब्लड साफ करने में भी मदद मिलती है।

- प्रिया मिश्रा 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़