मानसून में गठिया के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

arthritis pain
unsplash

आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण अर्थराइटिस की समस्या आम हो गई है। मानसून के दौरान अर्थराइटिस के मरीजों की तकलीफ काफी बढ़ जाती है। इस दौरान जोड़ों का दर्द अधिक परेशान करता है। आज हम आपको बारिश के मौसम में अर्थराइटिसके दर्द से राहत पाने के घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।

अर्थराइटिस यानी गठिया रोग जोड़ों से जुड़े हुए समस्या है। इस बीमारी में व्यक्ति के जोड़ों में दर्द और सूजन आ जाती है। आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण अर्थराइटिस की समस्या आम हो गई है। मानसून के दौरान अर्थराइटिस के मरीजों की तकलीफ काफी बढ़ जाती है। इस दौरान जोड़ों का दर्द अधिक परेशान करता है। आज के इस लेख में हम आपको बारिश के मौसम में अर्थराइटिस की समस्या और जोड़ों के दर्द से राहत पाने के घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं - 

आर्थराइटिस के प्रकार

ऑस्टियो आर्थराइटिस

यह बढ़ती उम्र के साथ 50 साल के बाद परेशान करता है। हालांकि खराब लाइफस्टाइल की वजह से अब यह युवाओं को भी परेशान कर रहा है। इसमें आमतौर पर घुटनों पर असर होता है। इसके अलावा, उंगलियों और कूल्हों में भी परेशानी होती, लेकिन भारत में सबसे कॉमन घुटनों की दिक्कत ही है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में विटामिन B6 की कमी हो सकती है खतरनाक, इसकी कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये चीज़ें

रूमैटायड आर्थराइटिस

यह एक ऑटोइम्यूनिटी वाली बीमारी है। रूमैटायड आर्थराइटिस होने के चांस काफी ज्यादा होते हैं। रूमैटायड आर्थराइटिस में  कोहनी, कलाई, उंगलियां, कंधे, टखने और पैर के छोटे जोड़ में भी दर्द और अकड़न हो सकती है। इसमें अक्सर दर्द शरीर के दोनों तरफ यानी दोनों पैर, टखने और कलाई में होता है।

लहसुन और सरसों तेल 

50 से 60 ग्राम लहसुन, 25 से 30 ग्राम अजवायन, 150 से 200 ग्राम सरसों तेल, 10 से 15 ग्राम लौंग को गर्म करके किसी बोतल में बंद कर रख लें। इस तेल से नियमित रूप से अपने घुटनों की मालिश करें। ऐसे करने से आपको घुटनों और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें: Vegan Protein Sources: इन शाकाहारी फूड्स से दूर होगी प्रोटीन की कमी, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

मेथी और कलौंजी

मेथी और कलौंजी अमूमन हर घर में मौजूद होती है। घुटनों के दर्द से परेशान लोग मेथी का पाउडर पीसकर और एक ग्राम कलौंजी, एक चम्मच मेथी पाउडर को गुनगुने पानी के साथ दोपहर और रात में खाना खाने के बाद ले सकते हैं। इससे आपको जोड़ों के दर्द से आराम मिलेगा।


सरसों तेल और सौंठ का पाउडर

जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए दो से तीन सौंठ का पाउडर और सरसों के तेल को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे सुबह-शाम घुटनों पर लगाने से घुटनों के दर्द में आराम मिलता है।

नारियल तेल 

नारियल का तेल घुटनों और जोड़ों के दर्द के लिए कारगर उपाय माना गया है। नारियल तेल से घुटनों की मालिश करने से तुरंत आराम मिलता है। इसके लिए नारियल के तेल को हल्का गर्म कर लें और फिर इससे अपने घुटनों की मालिश करें। 

नीम और अरंडी का तेल

घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए आप नीम और अरंडी के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए नीम का तेल और अरंडी का तेल बराबर मात्रा में मिलाकर गर्म करें। रोजाना सुबह-शाम इस तेल से जोड़ों की मालिश करने से दर्द में जल्द आराम मिलेगा।

 

- प्रिया मिश्रा 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़