बेहद आम हो गई हैं ये 5 जानलेवा बीमारियाँ, आधुनिक लाइफस्टाइल से स्वास्थ्य पर हो रहा है यह असर

modern lifestyle

हमारी मॉडर्न लाइफस्टाइल के कारण हमारे खानपान और रहन-सहन का ढंग बदल गया है। इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां आम हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनियाभर में 30 से 69 की उम्र के 14।2 मिलियन लोग हर साल हार्ट अटैक, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के कारण मौत का शिकार हो रहे हैं।

आधुनिक समय में तकनीकी विकास के साथ जीवन भी तेजी से बढ़ रहा है। इससे हमारा जीवन तो आसान हो गया है लेकिन इसका हमारे स्वास्थ्य पर बहुत नकारत्मक प्रभाव पद रहा है। खराब लाइफ़स्टाइल, खानपान की गलत आदतें, शराब और सिगरेट का सेवन और तनाव से हमारे शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव हो रहा है। हमारी मॉडर्न लाइफस्टाइल के कारण हमारे खानपान और रहन-सहन का ढंग बदल गया है। इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां आम हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनियाभर में 30 से 69 की उम्र के 14।2 मिलियन लोग हर साल हार्ट अटैक, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के कारण मौत का शिकार हो रहे हैं। आज के इस लेख में हम आपको आधुनिक जीवनशैली से होने वाली 5 गंभीर बीमारियों के बारे में बताएंगे - 

इसे भी पढ़ें: खुद को फिट रखने के लिए दौड़ना किया है शुरू, तो इन बातों का रखें ध्यान

दिल की बीमारियाँ 

आजकल की आधुनिक जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों के कारण दिल की बीमारियों का खतरा बहुत अधिक बढ़ गया है। आज के समय में बुजुर्ग नहीं कम उम्र के लोग भी हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। खान पान की खराब आदतें, सुस्त जीवन शैली, शराब और सिगरेट का सेवन, अत्यधिक स्ट्रेस के कारण दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। 

मोटापा 

आज के समय में मोटापा एक बेहद आम और खतरनाक समस्या है। इसका मुख्य कारण है हमारी आधुनिक जीवनशैली। मोटापा अपने साथ साथ कई अन्य गंभीर बीमारियां भी लेकर आता है। असंतुलित भोजन, जंक फूड का ज्यादा सेवन और सुस्त जीवनशैली के कारण लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। 

डायबिटीज 

भारत में बड़ी संख्या में लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। जहां पहले यह बीमारी बड़े बुजुर्गों में ही सुनने को मिलती थी। वहीं, आज बच्चे भी डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं। मोटापा, धूम्रपान, खानपान की गलत आदतें और स्वस्थ जीवनशैली के कारण डायबिटीज से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।

इसे भी पढ़ें: एसिड रिफ्लक्स की समस्या से परेशान हैं तो आजमाएं ये आसान उपाय, नहीं लेनी पड़ेगी कोई दवाई

हाई ब्लड प्रेशर 

आधुनिक लाइफस्टाइल के कारण हाई बीपी की समस्या बेहद आम हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में करीब 100 मिलियन लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। मोटापा, गलत खानपान, शराब का सेवन और तनाव ब्लड प्रेशर के मुख्य कारक हैं। हाई बीपी के कारण दिल की बीमारी का खतरा भी अधिक रहता है। 

मानसिक बीमारियाँ 

आज के समय में हर व्यक्ति अच्छी लाइफस्टाइल जीना चाहता है। इसके लिए लोग दिन भर काम करते हैं। आजकल की भागती दौड़ती जीवनशैली में लोगों का स्ट्रेस लेवल काफी हाई हो गया है। आज की आधुनिक लाइफस्टाइल के कारण बड़ी संख्या में लोग डिप्रेशन, एंजाइटी और स्ट्रेस जैसी मानसिक समस्याओं से जूझ रहे हैं।

- प्रिया मिश्रा

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़