समर सीजन में लुत्फ उठाएं विटामिन सी रिच ये 9 चीजें, हेल्थ भी रहेगी मस्त-मस्त

vitamin C
Pixabay

गर्मियों में सेहत का ध्यान रखना काफी जरुरी होता है। अगर आप विटामिन सी भरपूर ये चीजें खाते हैं, तो आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। विटामिन सी रिच फूड्स का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है और डाइजेशन का बेहतर रहता है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं विटामिन रिच इन 9 चीजों की जरुर खाएं।

विटामिन सी एक आवश्यक पोषक तत्व है जो प्रतिरक्षा प्रणाली का सपोर्ट करता है। विटामिन सी रिच फूड के सेवन से स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा मिलता है और आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है। यह एकदम सच है कि मानव शरीर में विटामिन सी का उत्पादन या भंडारण नहीं किया जा सकता है, इसलिए आहार के जरिए इसका नियमित रूप से सेवन करना महत्वपूर्ण है। ऐसे में कई फल और सब्जियां हैं, जो कि विटामिन से भरपूर होती हैं, जो दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने का एक नेचुरल और प्रभावी तरीका प्रदान करती हैं। अगर आप गर्मियों के मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं, तो विटामिन से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करें। इस मौसम में खट्टे फल खाने का अलग ही स्वाद देता है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं विटामिन रिच इन 9 चीजों की जरुर खाएं। 

लाल-पीली शिमला मिर्च

यदि आप विटामिन रिच डाइट का सेवन करेंगे तो आपको सामग्र स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा। विटामिन सी भरपूर शिमला मिर्च में बीटा-कैरोटीन भी होता है। एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो हेल्दी आई साइट को बढ़ावा देता है। इसमें मौजूद फाइबर हेल्दी डाइजेशन को सपोर्ट करता है।

कीवी 

सबसे ज्यादा विटामिन सी कीवी में पाया जाता है। इसमें विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन ई और के भी मौजूद होता है। यह फल आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके साथ ही कीवी हाइड्रेटेड रखता है।

स्ट्रॉबेरी 

समर सीजन में खट्टी-मिठी स्ट्रॉबेरी खाने का अलग ही मजा आता है। स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी का एक समृद्ध स्तोत्र पाया जाता है। आप स्ट्रॉबेरी शेक, स्ट्रॉबेरी पैनकेक और आईसक्रीम भी घर पर बनाकर खा सकते हैं। 

अमरूद 

अमरूद का फल खाने में काफी स्वादिष्ट होता है और इसमें विटामिन सी भरपूर होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। अमरूद का सेवन करने से कैंसर के खतरे को कम किया जाता है। 

पपीता 

गर्मियों में पपीता का फल खूब खाया जाता है। पपीता में विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन ई से भरपूर होता है। पपीता का खाने से पाचन भी स्वस्थ रहता है।

केल

केल में सबसे ज्यादा विटामिन सी भरपूर होता है। इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। केल को आप सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं या फिर इसकी स्मूदी बनाकर सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपकी स्किन हेल्दी रहती है। 

चिली पेपर 

काली मिर्च के नियमित सेवन से मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है। इसके साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और फैट को बर्न भी करता है। इसलिए आप चिली पेपर का सेवन कर सकते हैं।

अनानास 

अनानास में मैंगनीज का मात्रा सबसे ज्यादा पाई जाती है। यह ओवरऑल हेल्थ को बेहतरीन बनाता है। अनानास के सेवन से कई लाभ प्राप्त मिलते हैं। इसमें विटामिन सी भरपूर होता है। इसके सेवन से स्किन ग्लोइंग बनती है। 

ब्रोकली

ब्रोकली में सबसे ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। आपको बता दें कि, एक कप कटी हुई कच्ची ब्रोकली में 81.2 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। ब्रोकली खाने से हार्ट, ब्रेन हेल्थ और कैंसर की रोकथाम सहित कई अन्य स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होता है। 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़