गर्मियों में रोजाना करें छाछ का सेवन, सेहत को मिलेंगे कई दमदार फायदे

buttermilk

इस मौसम में गर्मी दूर भगाने के लिए छाछ, जिसे मट्ठा भी करते हैं, से बेहतर और कुछ नहीं है। छाछ में विटामिन ए, बी, सी, ई और के होता है। इसका सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है और कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए हम ठंडी चीज़ों का सेवन करते हैं। इस मौसम में गर्मी दूर भगाने के लिए छाछ, जिसे मट्ठा भी करते हैं, से बेहतर और कुछ नहीं है। यह ना सिर्फ शरीर को ठंडक और स्फूर्ति देती है बल्कि ये हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। छाछ में विटामिन ए, बी, सी, ई और के होता है। इसका सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है और कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। 

गर्मी के दिनों में छाछ का सेवन भुने जीरे के साथ किया जाए तो पाचन अच्छे से होता है और साथ ही पेट की गर्मी व अन्य समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। यह तरलता बनाए रखने में भी मददगार है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में ताजगी देने वाला तरबूज है सेहत का खजाना, इसके ये 8 चमत्कारी फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

छाछ में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम मौजूद होता है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं औ ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां दूर हो सकती हैं।

मोटापा ज्यादा होने पर छाछ को छौंककर सेंधा नमक मिलाकर पीने से बहुत फायदा होता है। उच्च रक्तचाप होने पर गिलोय का चूर्ण छाछ के साथ लेना चाहिए। वहीं सुबह-शाम मट्ठा या दही की पतली लस्सी पीने से स्मरण शक्ति तेज होती है।

इसे भी पढ़ें: रोजाना जरूर खाएं एक आँवला, मिलेंगे ये गजब के फायदे, पढ़कर रह जाएंगे दंग

बार-बार हिचकी आने की समस्या हो, तो छाछ में एक चम्मच सौंठ डालकर सेवन करना फ़ायदेमंद होगा। ऊल्टी आने या जी मचलाने पर छाछ में जायफल घिसकर इसके मिश्रण को पीने से फायदा मिलता है।

अगर आप अत्यधिक तनाव से गुजर रहे हैं, तो नियमित छाछ का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। शरीर के साथ-साथ दिमाग की गर्मी को कम करने में भी छाछ का सेवन लाभप्रद है।

- प्रिया मिश्रा

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़