पुरुषों में टेस्टेस्टेरोन हॉर्मोन की कमी को दूर कर सकते हैं ये फूड्स, आज ही करें डाइट में शामिल

testosterone hormone

पुरुषों में भी हार्मोनल असंतुलन को समस्या बढ़ रही हैं। ऐसा ही एक हार्मोन है टेस्टेस्टरोन, जिसे सेक्स हार्मोन भी कहा जाता है। इस हार्मोन से ही पुरुषों के चेहरे पर बाल और प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों में टेस्टेस्टरोन का स्तर कम होने लगता है।

आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली और खानपान का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर होता है। यही वजह है कि आज के समय में बहुत सी बीमारियां आम हो गई हैं। ना केवल महिलाओं, बल्कि पुरुषों में भी हार्मोनल असंतुलन को समस्या बढ़ रही हैं। ऐसा ही एक हार्मोन है टेस्टेस्टरोन, जिसे सेक्स हार्मोन भी कहा जाता है। इस हार्मोन से ही पुरुषों के चेहरे पर बाल और प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों में टेस्टेस्टरोन का स्तर कम होने लगता है। लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में पुरुषों के शरीर में इसका पर्याप्त रूप से निर्माण नहीं हो पाया है। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे 5 फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे टेस्टेस्टरोन हार्मोन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: ग्रीन टी पीने के फायदे ही नहीं बल्कि होते हैं ये नुकसान भी, हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

प्याज 

प्याज का इस्तेमाल आमतौर पर सब्जी या सलाद में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा प्यार पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो पुरुषों में टेस्टेस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। रोजाना कच्चे प्याज का सेवन करने से फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। 

अनार

अनार का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, प्रोटीन और आयरन समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अनार का सेवन करने से पुरुषों में टेस्टेस्टेरोन लेवल बूस्ट करने में भी मदद मिलती है। रोजाना एक कप अनार के जूस का सेवन करना पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।  


शहद

शहद हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है यह तो आप जानते ही होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहद के सेवन से पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। शहद में बोरॉन नामक तत्व पाया जाता है जो टेस्टेस्टरोन लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह हड्डियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: किचन में मौजूद ये चीज़ें दिला सकती हैं पेट की गैस से छुटकारा

अदरक

अदरक का सेवन भी पुरुषों में टेस्टेस्टरोन लेवल को बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। आप चाहें तो अदरक की चाय पी सकते हैं या इसे सब्जियों में डाल कर खा सकते हैं।

केला 

केले का सेवन भी पुरुषों में टेस्टोस्टरॉन लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें ब्रोमेलेन नामक तत्व पाया जाता है जो पुरुषों के फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद कार्य है। इसके साथ ही केले का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

- प्रिया मिश्रा

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़