किचन में मौजूद ये चीज़ें दिला सकती हैं पेट की गैस से छुटकारा

gas

अक्सर लोग गैस की समस्या से निजात पाने के लिए इनो या अन्य दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन आप किचन में मौजूद चीज़ों का इस्तेमाल करके भी गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आज का यह लेख आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होने वाला है।

कई बार हम स्वाद-स्वाद में ज़्यादा खा लेते हैं जिसकी वजह से गैस , एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कई लोगों को खाना खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस होता है और गैस की समस्या होने लगती है। इससे व्यक्ति असहज महसूस करता है और बेचैनी और नींद में बाधा भी हो सकती है। अक्सर लोग गैस की समस्या से निजात पाने के लिए इनो या अन्य दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन आप किचन में मौजूद चीज़ों का इस्तेमाल करके भी गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आज का यह लेख आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होने वाला है। आज हम आपको खाना खाने के बाद पेट में गैस की समस्या दूर करने के कारगर घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं-

इसे भी पढ़ें: सिर्फ पथरी ही नहीं, इन कारणों से भी हो सकता है गॉल ब्लैडर में पेन, जानें लक्षण और इलाज

हींग 

खाने में हींग का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। हींग खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही हमारे पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। गैस की समस्या दूर करने के लिए हींग का इस्तेमाल दादी-नानी के जमाने से हो रहा है। गैस की समस्या से परेशान हैं तो एक गिलास गरम पानी में हींग मिलाकर पिएं। ऐसा करने से पेट की गैस से जल्द निजात मिलेगा। 

बेकिंग सोडा 

केक और बिस्कुट आदि बनाने में इस्तेमाल होने वाला बेकिंग सोडा गैस की समस्या के लिए रामबाण माना जाता है। गैस से परेशान लोगों को रोजाना खाली पेट एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। ऐसा करने से गैस में जल्द राहत मिलती है। 

काली मिर्च 

काली मिर्च का सेवन हमारे पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। काली मिर्च का सेवन करने से पाचन सही रहता है और गैस की समस्या में भी आराम  मिलता है। पेट में गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक गिलास दूध में काली मिर्च पाउडर मिलाकर पिएँ। ऐसा करने से पेट में गैस से जल्द आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें: लोअर बैक पेन की प्रॉब्लम से हैं परेशान तो करें ये 5 योगासन, जल्द मिलेगा आराम

दालचीनी 

हर किचन में दालचीनी का इस्तेमाल होता ही है। दालचीनी न केवल खाने का स्वाद बताने के लिए इस्तेमाल की जाती है, बल्कि इसका सेवन करने से गैस की समस्या भी दूर होती है। पेट में गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट पानी में दालचीनी उबाल लें और फिर उसे ठंडा कर के पिएं। आप चाहें तो इसमें शहद भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से गैस में आराम मिलेगा।  

अदरक 

अदरक हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है यह तो आप जानते ही होंगे। पेट में गैस की समस्या होने पर अदरक की चाय का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है। लेकिन गैस की समस्या में अदरक की चाय में दूध का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पेट की गैस से छुटकारा पाने के लिए एक कप पानी में अदरक के टुकड़े डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर इसे थोड़ा ठंडा करके पिएँ।

- प्रिया मिश्रा 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़