क्या आप भी पतला दिखाने चाहते हैं, तो इन कलर के कपड़ों को पहनकर आप दिखेंगी स्लिम

कपड़े पहनने के बाद आपकी बॉडी और भी टाइट हो जाती है, तो आप भी अपने वॉर्डरोब में इस कलर के कपड़ों को जरुर शामिल करें। ऐसा करने आपका शरीर काफी पतला और फिट दिखाने के साथ फैट को छुपा देगा। आइए आपको बताते हैं किन रंग के कपड़ों को पहनना चाहिए।
ज्यादातर महिलाओं को वजन को लेकर काफी परेशान रहती है। कई बार आउटफिट पहनने के बाद ही मोटी नजर आने लगती है। इसलिए कपड़ों का सही रंग का चयन आपको पतला बना सकता है। शरीर के आकार और साइज़ को समझने में रंग अहम भूमिका निभाता है। कपड़ों के रंगों का सही चुनाव एक पतली या फिर ज्यादा टोंड बॉडी का भ्रम पैदा कर सकती है। जबकि काले रंग को अक्सर उसके स्लिमिंग प्रभाव के लिए जाना जाता है, ऐसे कई अन्य रंग हैं जो आपकी उपस्थिति को निखार सकते हैं और आपको ज़्यादा पतला दिखा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कौन-से कलर के कपड़े पहनकर आप स्लिम दिख सकती हैं।
टील ब्लू
ब्लू कलर में कई सारे अलग-अलग शेड ब्यूटीफुल दिखते हैं। हालांकि, टील ब्ली कलर आपको स्लिम लुक देने में मदद करता है और यह रंग स्किन टोन पर भी जंचता है।
डार्क ग्रीन
ग्रीन कलर का खास शेड डार्क ग्रीन आपको स्लिम लुक दे सकता है। अगर आप भी ड्रेस में स्लिम दिखाना चाहते हैं, तो आप ग्रीन कलर के शेड के कपड़े को अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकते हैं।
बरगंडी कलर
आजकल बरगंडी कलर के कपड़े काफी ट्रेंड में है। लोग इस कलर को काफी पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी स्लिम दिखाना चाहती है, तो इस रंग के कपड़े पहन सकती हैं।
पर्पल
गौरतलब है कि पर्पले शेड बेहद ही प्यारा लगता है। लड़कियां ब्यूटीफुल और स्लिम दिखने के लिए अपने वॉर्डरोब में कपड़ों को शामिल कर सकती हैं।
डार्क रेड
ज्यादातर लोगों को रेड कलर पसंद होता है, तो आप ऐसे में डीप रेड कलर शेड को जरुर पहनें। इसमें आपका मोटापा छिप जाएगा। इसके अतिरिक्त ब्लैक कलर, चॉकलेट ब्राउल कलर भी आपको स्लिम लुक प्रदान करेगा।
अन्य न्यूज़