एक्सपर्ट के सम्मान में मनाया जाता है वर्ल्ड स्टैंडर्ड डे

world-standards-day-2019

1970 से दुनिया भर में वर्ल्ड स्टैंडर्ड डे विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है। दुनिया भर के विभिन्न संगठन सेमिनार, प्रदर्शनी, सम्मेलन, टीवी और रेडियो साक्षात्कार जैसे विभिन्न कार्यक्रम द्वारा आयोजित किए जाते हैं। कुछ देशों में वर्ल्ड स्टैंडर्ड वीक कार्यक्रम हर साल 14 अक्टूबर को या उसके आसपास मनाए जाते हैं।

दुनिया भर के एक्सपर्ट ने चीजों को मापने का पैमाना बनाया है। सभी लोग उन मापदंडों को मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल में एक दिन वर्ल्ड स्टैंडर्ड डे मनाया जाता है, तो आइए हम आपको वर्ल्ड स्टैंडर्ड के बारे में कुछ मजेदार बातें बताते हैं। 


वर्ल्ड स्टैंडर्ड डे बारे में जानें

हर साल 14 अक्टूबर को आईईसी, आईएसओ और आईटीयू के सदस्य वर्ल्ड स्टैंडर्ड मनाते हैं। यह खास दिन दुनिया भर के हजारों विशेषज्ञों की मिली-जुली कोशिशों को श्रद्धांजलि देने का एक तरीका है। वर्ल्ड स्टैंडर्ड डे के जरिए एक्सपर्ट अंतर्राष्ट्रीय मानकों के रूप में प्रकाशित होने वाली स्वैच्छिक तकनीकी समझौतों को विकसित करते हैं।

वर्ल्ड स्टैंडर्ड मनाने का मकसद दुनिया में लोगों को मानकीकरण के महत्व के बारे में बताना है। इस खास दिन मनाए जाने वाले कार्यक्रमों में मानकीकरण की दुनिया के वैज्ञानिक, गणितज्ञ और विशेषज्ञों को शामिल किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: विश्व अंडा दिवसः आओ बताएं आपको अंडे का फंडा

कैसे मनाएं वर्ल्ड स्टैंडर्ड डे 

1970 से दुनिया भर में वर्ल्ड स्टैंडर्ड डे विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है। दुनिया भर के विभिन्न संगठन सेमिनार, प्रदर्शनी, सम्मेलन, टीवी और रेडियो साक्षात्कार जैसे विभिन्न कार्यक्रम द्वारा आयोजित किए जाते हैं। कुछ देशों में "वर्ल्ड स्टैंडर्ड वीक" कार्यक्रम हर साल 14 अक्टूबर को या उसके आसपास मनाए जाते हैं।

वर्ल्ड स्टैंडर्ड डे के जरिए दुनिया भर के विभिन्न स्वयंसेवकों को जो मानकीकरण से संबंधित गतिविधियों में भाग लेते हैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। इसका उद्देश्य विश्व अर्थव्यवस्था में अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना, अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण की भूमिका को बढ़ावा देना और दुनिया भर में उपभोक्ताओं, सरकार, उद्योग और व्यापार की आवश्यकताओं को पूरा करना है।

प्रारंभ में, 3 अक्टूबर को आईओएस (अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन) द्वारा वर्ल्ड स्टैंडर्ड डे के रूप में प्रस्तावित किया गया था ताकि 25 देशों के अधिकारियों की प्राथमिक बैठक की वर्षगांठ मनायी जा सके। आईईसी (अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रो-तकनीकी आयोग) 1988 में वर्ल्ड स्टैंडर्ड डे कार्यक्रम में शामिल हुआ और आईटीयू (अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ) 1993 में सम्मिलित हुआ।

इसे भी पढ़ें: दस अक्टूबर को मनाया जाता है नेशनल एंजेल फूड केक डे

वर्ल्ड स्टैंडर्ड डे का थीम

हर साल वर्ल्ड स्टैंडर्ड डे का एक थीम होता है उस थीम के आधार पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वर्ल्ड स्टैंडर्ड डे 2019 का थीम है "वीडियो स्टैंडर्ड एक वैश्विक मंच बनाते हैं"। 

जानें वर्ल्ड स्टैंडर्ड डे की हिस्ट्री

वर्ल्ड स्टैंडर्ड डे (या अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस) की स्थापना औद्योगिक क्षेत्रों, उपभोक्ताओं और नियामकों के बीच अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में मानकीकरण के महत्व के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के लिए की गई थी। 14 अक्टूबर को वर्ल्ड स्टैंडर्ड डे मनाने के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि 1946 में 25 देशों के आधिकारिक प्रतिनिधियों ने पहली बार लंदन में मुलाकात की और एक अंतरराष्ट्रीय संगठन बनाने का निर्णय लिया जो मानकीकरण की सुविधा पर प्रकाश डालता है।

अधिकारियों द्वारा वर्ल्ड स्टैंडर्ड डे मनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों को चुना जाता है। एससीसी (कनाडा की मानक परिषद) जो कनाडा की राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संस्था है, अंतर्राष्ट्रीय समाज के साथ वर्ल्ड स्टैंडर्ड डे मनाती है। यह दिन अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षण तिथियों के करीब है। वर्ष 2012 में, एससीसी ने 12 अक्टूबर, शुक्रवार को वर्ल्ड स्टैंडर्ड डे मनाया था।

प्रज्ञा पाण्डेय

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़