महाराष्ट्र की युवती ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 127 घंटे तक लगातार किया डांस

dance world record
Twitter @GWR
रितिका कमठान । Jun 17 2023 5:39PM

डांस में नया रिकॉर्ड बनाने का प्रयास 29 मई की सुबह उसके कॉलेज के सभागार में शुरू हुआ। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए लगातार उसने तीन दून 2023 की दोपहर तक डांस किया। रिकॉर्ड तोड़ने के बाद उसने एक पूरा दिन सिर्फ अपनी नींद को दिया और दिन भर सोने में बिताया।

शास्त्रीय नृत्य-संगीत में भारत में टैलेंट की कमी नहीं है। भारत में शास्त्रीय नृत्य की बात हो या संगीत की बात हो यहां हर विधा में शानदार तरीके से ट्रेनिंग दी जाती है। शास्त्रीय नृत्य में भारत में बेटियों के आगे किसी का टिकना संभव नहीं है। वर्षों से शास्त्रीय नृत्य की दुनिया में भारत का दबदबा रहा है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र की एक बेटी ने ऐसा कारनामा कर दिया है कि उसके नजदीक पहुंचना भी किसी के लिए संभव नहीं होगा। 

जानकारी के मुताबिक 16 वर्ष की सृष्टि ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है जिसके बाद उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। वो इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए पांच दिनों तक लगातार नाचती रही है। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए उन्होंने 127 घंटों तक लगातार डांस किया है। इसकी जानकारी खुद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से साझा की गई है। इस रिकॉर्ड को बनाते ही सृष्टि ने एक व्यक्ति द्वारा सबसे लंबे समय तक नृत्य मैराथन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

इस रिकॉर्ड को लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने जानकारी दी है कि सृ्ष्टि ने ये रिकॉर्ड पांच दिनों तक लगातार नाचने के बाद बनाया है। उन्होंने 29 मई को नाचना शुरू किया था और तीन जून तक लगातार वो नाचती रही। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए उन्होंने काफी अधिक मेहनत की है।

इस रिकॉर्ड को लेकर कथक नृत्‍यांगना सृष्टि ने कहा कि उनका सपना कथक के जरिए भारत का प्रतिनिधित्व करने का था। उन्होंने कहा कि कथक का कोई भी रिकॉर्ड हो वो चाहती है कि ये रिकॉर्ड सिर्फ भारतीयों के पास ही रहे। उन्होंने बताया कि ये रिकॉर्ड बनाने के लिए उन्होंने लंबे समय तक तैयारी की है। इसकी तैयारी के लिए वो रोज चार घंटों तक मेडिटेशन करती थी। इसके बाद छह घंटे की कड़ी डांस प्रैक्टिस होती थी। तीन घंटे के लिए वो अन्य तरह की एक्सरसाइज भी करती थी जिससे उनका शरीर फिट रहा। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए उन्होंने कड़ा शेड्यूल भी अपनाया था, जिसके तहत 10 बजे सोकर सुबह तीन बजे उठना उनके रूटिन का हिस्सा था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़