मानसून सीजन में घूमने के लिए सबसे बेस्ट है ये 5 टूरिस्ट प्लेस, दिल्ली से एकदम नजदीक यें जगहें

tourist places
Unsplash

अभी मानसून सीजन चल रहा है अब अगले 2 महीने तक पहाड़ों में यात्रा करना जोखिम भरा रहेगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं आप मानसून के दौरान कहीं घूमने नहीं जा सकते। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली के आसपास की 5 ऐसी शानदार लोकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।

भारत के कई हिस्सों में मानसून का सीजन चल रहा है। पूरे देश में बारिश का मौसम सचमुच जादुई होता है। अगर आप भी मानसून के दौरान 2-3 दिनों के लिए कहीं बाहर घूमने जाना चाहते हैं तो इन जगहों पर जरुर जाएं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून के सीजन में घूमने का अलग ही मजा है। 

ऋषिकेश

अगर आप भी मानसून के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप ऋषिकेश जा सकते हैं यह एक सबसे बेहतर ऑप्शन है। दिल्ली से करीब 240 किमी दूर स्थित है ऋषिकेश, जहां पर आप 4 घंटे का सफर करके पहुंच सकते हैं। यहां पर आपको हरियाली से भरपूर पहाड़, आध्यात्म से भरे सैकड़ों आश्रम, तेज गति से बहती मां गंगा और घूमने के लिए तमाम जगहें देखने को मिल जाएंगी। ऋषिकेश में  रहने और ठहरने के लिए भी बजट में आने वाले तमाम ऑप्शन आपको मिल जाएंगे। आप यहां तक अपनी गाड़ी, बस या ट्रेन से किसी भी मौसम में जा सकते हैं।

नीमराना किला, राजस्थान

बरसात के मौसम में आप राजस्थान का नीमराणा किला भी घूमने के लिए जा सकते हैं। दिल्ली से नीमराणा की दूरी महज 130 किमी है। यहां पर पहाड़ी के ऊपर बना प्राचीन किला बारिश के मौसम में देखने के लिए सबसे बढ़िया समय है। वहीं आप नजदीक में सरिस्का नेशनल पार्क, बाला किला जैसे जगहें भी विजिट कर सकते हैं। यहां पर कई एडवेंचर्स एक्टिविटीज भी आप कर सकते हैं। यहां पर जाने के लिए आप रेल, बस , सड़क के तमाम साधन से पहुंच सकते हैं।

कुरुक्षेत्र 

आप परिवार के साथ 2 दिन के लिए कुरुक्षेत्र भी जाने का प्लान बना सकते हैं। यह वह स्थल है जहां महाभारत का प्रसिद्ध युद्ध लड़ा गया था। कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया है। यहां आपको खुद ही भगवान श्रीकृष्ण की अनुभूति होगी। यहां पर आप ब्रह्मसरोवर, महाभारत म्यूजियम समेत कई चीजें देखने लायक हैं। यहां पर ठहरने के लिए आश्रम, बजट होटल समेत कई साधन प्राप्त हो जाएगे। दरअसल, दिल्ली से कुरुक्षेत्र तक की दूरी 170 किमी है। यहां आप सड़क और रेल मार्ग दोनों से जा सकते हैं।

मोरनी हिल्स, हरियाणा

बरसात के मौसम में आप हरियाणा के इकलौते हिल स्टेशन मोरनी हिल्स पर जा सकते हैं। यह हिल स्टेशन चंडीगढ़ के पास है और दिल्ली से वहां तक की दूरी करीब 300 किमी है। मोरनी हिल स्टेशन हरियाली से भरपूर है यहां सुंदर नजारे, पहाड़ी और शांत झील है। यहां आप झील में बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं। वहीं यहां ठहरने और खाने- पीने के तमाम बजट होटल्स मौजूद हैं। आप मोरनी तक बस मार्ग या अपनी गाड़ी से जा सकते हैं।

नाहन, हिमाचल प्रदेश

मानसून के दौरान आप हिमाचल प्रदेश के नाहन में भी जा सकते हैं। दिल्ली से नाहन की दूरी सिर्फ 215 किमी है। जिसे आप 5 घंटे में आराम से कवर कर सकते हैं। शिवालिक रेंज में बसे इस हिल स्टेशन की खूबसूरती बरसात के मौसम में देखना तो बनता है। यहां पर आप शानदार पहाड़, घाटी, रेणुका झील और रेणुका वन्यजीव पार्क देख सकते हैं। आप वहां पर मां बाला सुंदरी मंदिर के दर्शनों के साथ ही चूड़धार चोटी पर जाने का भी प्लान कर सकते हैं। यहां जाने के लिए आप सड़क और रेल मार्ग दोनों तरीकों से जाया जा सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़