Travel Tips: कर्नाटक घूमने के दौरान इन बातों का रखें खास ख्याल, वरना बर्बाद हो सकती हैं आपकी ट्रिप

Travel Tips
Creative Commons licenses

कर्नाटक में भी घूमने व देखने लायक काफी चीजें हैं। उत्तर में बेलगाम से लेकर दक्षिण में बेंगलुरू तक आप यहां पर काफी कुछ एक्सप्लोर कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप कर्नाटक में कुर्ग और कॉफी के बागानों के लिए काफी ज्यादा फेमस है। कर्नाटक आने वाले पर्यटक कभी निराश नहीं होंगे।

जब भी हम सभी घूमने का प्लान बनाते हैं, तो अक्सर केरल, गोवा और मुंबई का नाम हमारी लिस्ट में सबसे ऊपर होता है। लेकिन आपको बता दें कि कर्नाटक में भी घूमने व देखने लायक काफी चीजें हैं। उत्तर में बेलगाम से लेकर दक्षिण में बेंगलुरू तक आप यहां पर काफी कुछ एक्सप्लोर कर सकते हैं। आप कर्नाटक की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, शांत समुद्र तटों और स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं। 

कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में भगवान गोमतेश्वर की प्रतिमा को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। यहां पर आप वाइल्ड लाइफ का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर नेशनल पार्क और वाइल्डलाइफ सेंचुरी का मजा ले सकते हैं। इतना ही नहीं आप कर्नाटक में कुर्ग और कॉफी के बागानों के लिए काफी ज्यादा फेमस है। कर्नाटक आने वाले पर्यटक कभी निराश नहीं होंगे। लेकिन कर्नाटक घूमने का प्लान बनाने के दौरान आपको कुछ छोटी-छोटी चीजों के बारे में खास ध्यान रखना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: सितंबर में बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो जरूर एक्सप्लोर करें ये जगहें, जन्नत से कम नहीं हैं ये Place

ट्रिप करें प्लॉन

कर्नाटक में देखने व एक्सपीरियंस करने के लिए काफी कुछ है। सिर्फ एक या दो दिन में कर्नाटक जैसे राज्य को एक्सप्लोर कर पाना काफी ज्यादा मुश्किल है। ऐसे में अगर आप भी ट्रिप का पूरा मजा लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले अच्छे से ट्रिप को प्लान कर लें। ऐसे में आप एक लिस्ट बना लें कि आप ट्रिप के दौरान किन जगहों को देखना और घूमना पसंद करेंगे। ऐसे में आपका ट्रिप ज्यादा आसान बन जाएगा।

मौसम का जायजा लेना ना भूलें

इस राज्य में जून से सितंबर तक मानसून रहता है। इस समय कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। मसलन, मालेनाडु के पश्चिमी घाट में भारी बारिश तो वहीं उत्तरी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश होती है। ट्रिप के दौरान बारिश के कारण कोई परेशानी ना हो, इसलिए पहले से मौसम का जायजा लेना बेहतर होगा। वहीं बारिश का सामान अपने साथ जरूर ले जाएं। जिससे कि आपको कोई समस्या ना हो।

डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी

भले ही आप अपने देश के अंदर ही ट्रिप प्लान कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपने साथ ले जाना ना भूलें। ट्रेवल डॉक्यूमेंट्स, आधार कार्ड और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स ले जाना ना भूलें। इन चीजों की सॉफ्ट कॉपी अपने ई-मेल आईडी या व्हाट्सएप में रख सकते हैं। इसके अलावा फोटोकॉपी भी रख लें। इससे आपको ट्रिप के दौरान कोई समस्या नहीं होगी।

एडवांस बुकिंग

सीजन के दौरान कर्नाटक में होटल आदि पहले ही बुक कर लिए जाते हैं, या फिर काफी ज्यादा महंगे होते हैं। ऐसे में कर्नाटक पहुंचने के बाद अगर आप होटल बुक करते हैं, तो आपको रूम मिलने में परेशानी हो सकती है। इसलिए आप एडवांस बुकिंग कर लें। इससे ज्यादा पैसै भी खर्च नहीं होंगे और आपका टाइम भी बचेगा।

इन मंदिरों के जरूर करें दर्शन

कर्नाटक में आप कई फेमस मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। हालांकि इन मंदिरों में दर्शन के दौरान आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना पड़ेगा। कर्नाटक के मंदिरों में दर्शन के लिए जाते समय छोटे कपड़े ना पहनें। बता दें कि राज्य के ज्यादातर मंदिरों में छोटे कपड़े पहनकर जाने की अनुमति नहीं है। ऐसे में आप पैकिंग के दौरान इस बात का खास ख्याल रखें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़