Mexico Open: गोल्फर अर्जुन अटवाल चैंपियनशिप में संयुक्त 65वें स्थान पर
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Apr 28 2023 12:30PM
पिछले महीने अपना 50 वां जन्मदिन मनाने वाले अटवाल ने दो बर्डी बनाई और इस बीच एक बोगी भी की। अटवाल अभी पीजीए टूर के अलावा 50 वर्ष से अधिक खिलाड़ियों के लिए होने वाले पीजीए चैंपियनशिप टूर में भी खेल रहे हैं।
वालार्टा। भारत के गोल्फर अर्जुन अटवाल ने मैक्सिको ओपन गोल्फ चैंपियनशिप के पहले दौर में सहज शुरुआत करते हुए एक अंडर 70 का स्कोर बनाया जिससे वह संयुक्त 65वें स्थान पर हैं। पिछले महीने अपना 50 वां जन्मदिन मनाने वाले अटवाल ने दो बर्डी बनाई और इस बीच एक बोगी भी की। अटवाल अभी पीजीए टूर के अलावा 50 वर्ष से अधिक खिलाड़ियों के लिए होने वाले पीजीए चैंपियनशिप टूर में भी खेल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: WFI अध्यक्ष के खिलाफ सड़क पर उतरे पहलवानों के समर्थन में उतरे Neeraj Chopra, कहा- देश के एथलियों को सड़क पर देखना दुखद
भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी अक्षय भाटिया ने 68 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 31वें स्थान पर हैं। भारतीय मूल के एक अन्य खिलाड़ी आरोन राय ने 71 का स्कोर बनाया और वह पहले दौर के बाद संयुक्त 81वें स्थान पर हैं।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़