भारतीय गोल्फर अदिति अशोक संयुक्त 16वें स्थान पर खिसकी
[email protected] । Apr 21 2018 5:53PM
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक लास एंजिलिस ओपन के दूसरे दिन आज यहां दो ओवर 73 का निराशाजनक कार्ड खेल कर संयुक्त रूप से 16 वें स्थान पर खिसक गयी।
लास एंजिलिस। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक लास एंजिलिस ओपन के दूसरे दिन आज यहां दो ओवर 73 का निराशाजनक कार्ड खेल कर संयुक्त रूप से 16 वें स्थान पर खिसक गयी। इस सत्र के शुरूआती छह टूर्नामेंटों में से चार में कट पाने वाली अदिति ने कल पहले दौर में तीन अंडर 68 के कार्ड के साथ शानदार प्रदर्शन किया था।
दूसरे दौर में उन्होंने तीन बर्डी के मुकाबले पांच बोगी कर दी और तालिका में संयुक्त 16 वें स्थान पर खिसक गयी। मोरिया जुतानुगार्न (68-66) आठ अंडर के स्कोर के साथ शीर्ष पर है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़