पोडियम तक पहुँचने का सूखा खत्म करने को बेताब भारतीय तीरंदाज, सभी स्पर्धाओं में करेंगे चुनौती पेश

Indian archers
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Anoop Prajapati । Jul 24 2024 7:04PM

1988 में जब तीरंदाजी का खेल ओलंपिक में शामिल हुआ था, तब से लेकर अब तक भारत के लिए इस खेल में पदक का सूखा जारी है। लेकिन पेरिस में भारतीय खिलाड़ियों से देशवासियों को पोडियम तक पहुँचने की पूरी उम्मीद है। भारत लंदन ओलंपिक के बाद पहली बार इस खेल की सभी पांच स्पर्धाओं में भाग लेगा।

1988 में जब तीरंदाजी का खेल ओलंपिक में शामिल हुआ था, तब से लेकर अब तक भारत के लिए इस खेल में पदक का सूखा जारी है। लेकिन पेरिस में भारतीय खिलाड़ियों से देशवासियों को पोडियम तक पहुँचने की पूरी उम्मीद है। भारत लंदन ओलंपिक के बाद पहली बार इस खेल की सभी पांच स्पर्धाओं में भाग लेगा। भारतीय तीरंदाज लेस इनवैलिड्स गार्डन में क्वालीफिकेशन राउंड के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। अनुभवी तरुणदीप राय और दीपिका कुमारी अपने चौथे ओलंपिक में भाग ले रहे हैं। उनकी अगुआई में टीम को पसंदीदा ड्रॉ हासिल करने के लिए क्वालीफिकेशन में कम से कम शीर्ष 10 में जगह बनानी होगी।

हालांकि ओलंपिक खेल 26 जुलाई से शुरू हो रहे हैं, लेकिन भारतीय तीरंदाजी का अभ्यास 25 जुलाई से शुरू हो रहा है और यह 4 अगस्त तक चलेगा। लंदन 2012 से लगातार चार बार भारतीय ओलंपिक तीरंदाजी टीम का हिस्सा रही हैं और पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 दीपिका कुमारी, इस बार भी भारतीय टीम में शामिल हैं। इसके अलावा 40 वर्षीय तरुणदीप राय भी चौथी बार ओलंपिक में भाग लेंगे। इसलिए उनके कंधों पर देश को पदक दिलाने की सबसे बड़ी डिम्मेदारी होगी। ओलंपिक 2024 के लिए छह सदस्यीय भारतीय तीरंदाजी टीम में युवाओं और अनुभव का मिश्रण है। 

प्रत्येक तीरंदाज 72 तीर चलाएगा और क्वालीफिकेशन दौर में भाग ले रहे 53 देश के 128 खिलाड़ियों के स्कोर के आधार पर रविवार से शुरू होने वाली मुख्य नॉकआउट प्रतियोगिता के लिए वरीयता तय की जाएगी। भारतीय टीम के लिए क्वालीफिकेशन दौर महत्वपूर्ण होगा जो अक्सर निचली वरीयता हासिल करती रही हैं और ऐसे में नॉकआउट चरण में उन्हें दक्षिण कोरिया जैसी मजबूत टीम का सामना करना पड़ता है। धीरज और दीपिका अगर रैंकिंग राउंड में शीर्ष पर रहते हैं तो फिर रिकर्व मिश्रित टीम में उनसे पदक की उम्मीद की जा सकती है। भारतीय तीरंदाज ओलंपिक में अभी तक क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़