Pune में पुलिस भर्ती अभियान के दौरान जमीन पर गिर जाने से हुई युवक की मौत

constable
प्रतिरूप फोटो
creative common

संगमनेर के तुषार बबन भालके अनिवार्य दौड़ के दौरान बेहोश हो गए। यह दौड़ भर्ती अभियान के शारीरिक परीक्षण का हिस्सा थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुणे में पुलिस भर्ती अभियान के दौरान 27 वर्षीय एक युवक की बेहोश होकर जमीन पर गिर जाने से मौत हो गई। शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह अभियान फिलहाल शहर के शिवाजीनगर इलाके में स्थित पुलिस मैदान में आयोजित किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया, अहमदनगर के संगमनेर के तुषार बबन भालके अनिवार्य दौड़ के दौरान बेहोश हो गए। यह दौड़ भर्ती अभियान के शारीरिक परीक्षण का हिस्सा थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि तुषार को दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने बताया की मामले की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़